Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

‘थोड़ा सा दबाव पड़ता है और वे यू-टर्न ले लेते हैं’- राहुल गांधी ने नीतीश कुमार की ली चुटकी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए दबाव पड़ते ही उनके यूटर्न लेने को लेकर चुटकी ली है.

rahul-gandhi-in-bihar

राहुल गांधी

बिहार में हुए सियासी उथल पुथल के बाद सपा से लेकर कांग्रेस तक नीतीश पर निशाना साध रही हैं. एनडीए के साथ बिहार में अपनी सरकार बनाने के बाद जहां सपा की ओर से नीतीश कुमार पर लगातार पोस्टर वार किए जा रहे हैं और समाजवादी पार्टी के लखनऊ स्थित दफ्तर के बाहर नीतीश कुमार और ओम प्रकाश राजभर के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं, वहीं अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी उन पर निशाना साधते हुए दबाव पड़ते ही उनके यूटर्न लेने को लेकर चुटकी ली है. राहुल गांधी ने बिहार में अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान अपने संबोधन में कहा कि थोड़ा सा दबाव और उन्होंने यू-टर्न ले लिया. लेकिन दबाव क्यों? क्योंकि हमारा गठबंधन उन मुद्दों को उठा रहा है जो लोगों के लिए मायने रखते हैं.

नीतीश की जरूरत नहीं

राहुल गांधी ने बिहार की राजनीतिक गणित को समझाते हुए कहा कि “समझिए नीतीश जी क्यों फंस गए. मैंने उनसे सीधे कहा कि आपको बिहार में जातीय जनगणना करानी होगी, और हमने आरजेडी के साथ मिलकर नीतीश जी से सर्वे कराने पर जोर दिया. लेकिन भाजपा डर गई. वे इस योजना के विरोध में हैं. नीतीश जी फंस गए और बीजेपी ने उन्हें भागने के लिए बैक डोर मुहैया करा दिया. लोगों को सामाजिक न्याय दिलाना हमारी गठबंधन की जिम्मेदारी है और इसके लिए हमें नीतीश जी की जरूरत नहीं है.”

इसे भी पढें: ‘फरार’ होने के आरोपों के बीच झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने रांची में बैठक की अध्यक्षता की

अखिलेश ने भी नीतीश पर साधा निशाना

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तो नीतीश को लेकर ये भी कह चुके हैं कि अगर वो इंडिया गठबंधन के साथ रहते तो प्रधानमंत्री भी बन सकते थे, लेकिन एनडीए में तो उनके पास कोई दूसरी च्वाइस ही नहीं है. इसी के साथ ही अखिलेश ने ये भी कहा है कि उनके जाने से विश्वासघात का नया कीर्तिमान बना है. जनता इसका करारा जवाब देगी. कोई आप पर विश्वास न करें एक व्यक्ति के रूप में किसी की इससे बड़ी हार और कुछ नहीं हो सकती है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism