Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Gyanvapi: ज्ञानवापी में पूजा-पाठ रुकवाने के लिए मुस्लिम पक्ष पहुंचा इलाहाबाद हाईकोर्ट, मांगी 15 दिन की मोहलत

Varanasi: व्यासजी के तहखाने में पूजा का अधिकार मिलने के बाद से ही हिंदू पक्ष ने पूजा शुरू कर दी है. वहीं मुस्लिम पक्ष ने पूजा रुकवाने के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

ज्ञानवापी मस्जिद.

Rohit Rai Edited by Rohit Rai

Gyanvapi: ज्ञानवापी परिसर में स्थित व्यासजी के तहखाने में पूजा का अधिकार मिलने के बाद से ही हिंदू पक्ष में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है तो वहीं दूसरी ओर मुस्लिम पक्ष लगातार पूजा को रुकवाने का प्रयास कर रहा है. हालांकि बुधवार को आदेश आने के बाद से ही हिंदू पक्ष ने मूर्तियां रखकर पूजा शुरू कर दी है. तो दूसरी ओर गुरुवार की सुबह मुस्लिम पक्ष पहले सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था जहां से उसे वापस कर दिया गया और हाईकोर्ट जाने के लिए कहा गया था तो वहीं अब मुस्लिम पक्ष ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. इसी के साथ ही अंजुमन इंतजामिया कमेटी ने जल्द इस मामले में सुनवाई के लिए गुहार लगाई है. इसी के साथ ही निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी है तो वहीं हिंदू पक्ष पहले ही केविएट दाखिल कर चुका है.

15 दिन का मांगी है मोहलत

बता दें कि 15 दिन की मोहलत मांगते हुए हाईकोर्ट से याचिका के जरिए मांग की है कि, 15 दिनों तक आदेश लागू न किया जाए. इसी के साथ ही हाईकोर्ट में याचिक दाखिल करने का समय मांगा है.

ये भी पढ़ें- Budget 2024: बजट से पहले शगुन…राष्ट्रपति ने वित्त मंत्री को खिलाया दही-शक्कर, जानें क्या है इसका धार्मिक महत्व

सुबह ही पहुंच गए थे सुप्रीम कोर्ट

बता दें कि, मुस्लिम पक्ष की ओऱ से कानूनी टीम में शामिल वकील फुजैल अय्यूबी, निज़ाम पाशा और आकांशा ने आज सुबह 3 बजे ही सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार से संपर्क किया था और पूजा करने के वाराणसी कोर्ट के आदेश पर रोक लगाने का अनुरोध किया था, ताकि मुस्लिम पक्ष कानूनी उपाय निकाल सके. खबरों के मुताबिक, आज सुबह तीन बजे ही मुस्लिम पक्ष ने रजिस्ट्रार से करीब एक घंटे तक बातचीत की थी. इसी के बाद सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार ने सुबह भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ के सामने दस्तावेज रखे थे. तो दूसरी ओर इन कागजात को देखने के बाद सीजेआई ने मुस्लिम पक्ष को किसी भी तरह की राहत देने से इनकार करते हुए सुनवाई के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पास जाने के लिए कहा था.

हिंदू पक्ष ने शुरू कर दी है पूजा

तो दूसरी ओर हिंदू पक्ष ने कल शाम से ही धुलाई करके जिला प्रशासन की निगरानी में पूजा शुरू कर दी है. गुरुवार की सुबह भी पूजा और आरती की गई. कमिश्नर कौशल राज शर्मा वाराणसी की अदालत के फैसले के अनुसार पूजा, आरती होने की बात कही. तो दूसरी ओर ज्ञानवापी परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. यहां के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital