Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पूर्व IAS अफसर हर्ष मंदर के 2 ठिकनों पर CBI की छापेमारी, जानें क्या है पूरा मामला

CBI Raid IAS Harsh Mander: लेखक और पूर्व नौकरशाह हर्ष मंदर के दिल्ली स्थित दो ठिकानों पर सीबीआई द्वारा तलाशी की जा रही है. बता दें कि हर्ष मंदर IAS अफसर रहे हैं.

IAS Harsh Mander

हर्ष मंदर के घर और दफ्तर में सीबीआई की छापेमारी.

IAS Harsh Mander: पूर्व आईएएस अफसर हर्ष मंदर के दिल्ली स्थित दो ठिकानों पर सीबीआई तलाश कर रही है. बता दें कि मामला एफसीआरए (FCRA) के कथित उलंघन का है. मामले में सीबीआई (CBI) ने सामाजिक कार्यकर्ता हर्ष मंदर के घर और दफ्तर दोनों जगहों पर छापेमारी की है. सीबीआई ने आरंभिक जांच के दौरान मामले से जुड़े कई लोगों से पूछताछ की है.

इससे पहले भी हो चुकी है CBI की छापेमारी

बीते साल यानी 2023 में हर्ष मंदर चर्चा में उस वक्त चर्चा में आए थे, जब गृह मंत्रालय ने उनके खिलाफ सीबीआई जांच का आदेश दिया था. जानकारी के मुताबिक उनके ऊपर विदेश से चंदा लेने के मामले में एफसीआए कानून को उल्लंघन करने का आरोप है. बता दें कि इससे पहले 2021 में पूर्व आईएएस अफसर हर्ष मंदर के घर मनी लांड्रिंग के मामले में छापेमारी हुई थी.

सेंटर फॉर इक्विटी स्टडीज के संस्थापक

पूर्व नौकरशाह हर्ष मंदर लेखक भी हैं. ये अब तक दो दर्जन से ऊपर (25) किताबें लिख चुके हैं. इसके अलावा ये इंडियन एक्सप्रेस कि लिए कॉलम भी लिखते हैं. हर्ष मंदर ने सेंटर फॉर इक्विटी स्टडीज की भी स्थापना की है. हर्ष मंदर 1980 बैच के आईएएस अधिकारी रहे हैं.

मध्यप्रदेश कैडर के रहे हैं IAS अफसर

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के कलेक्टर रहे हर्ष मंदर महज 25 साल की उम्र में ही सिविल सेवा परीक्षा पास करने का फैसला लिया था. मध्यप्रदेश कैडर के अफसर हर्ष मंदर गुजरात दंगों के बाद इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद उन्होंने एनजीओ में अपना काम शुरू किया. हर्ष मंदर आईआईएम, अहमदाबाद समेत अमेरिका के कई यूनिवर्सिटीज में भी पढ़ा चुके हैं.

यह भी पढ़ें: 600 साल पुरानी मस्जिद गिराने पर कोर्ट ने DDA को जारी किया नोटिस, एक हफ्ते के भीतर मांगा जवाब

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital