Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

विश्व टीम शतरंज: भारत कांस्य पदक के प्लेऑफ में स्पेन से हारा

भारत को शनिवार को यरूशलम में फिडे विश्व टीम शतरंज चैम्पियनशिप में दो दौर के कांस्य पदक प्लेऑफ के टाई रहने के बाद स्पेन से टाईब्रेक में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा. दोनों दौर में टीमों ने 2-2 से ड्रा खेला, लेकिन जेमी सांतोस लातासा और डेविड एंटन गुईजारो ने क्रमश: विदित संतोष गुजराती और निहाल सरीन को ब्लिट्ज टाई ब्रेक में हराकर स्पेन को बढ़त दिलायी. अन्य बाजियों में एस एल नारायणन ने एलेक्सेई शिरोव से ड्रा खेला और अभिजीत गुप्ता ने मिगुएल सांतोज रूईज से अंक बांटे. इससे पहले स्पेन ने शनिवार को 3-1 के अंतर से जीत दर्ज की.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital