Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

हॉकीः आकाशदीप की हैट्रिक, ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत

आकाशदीप सिंह की हैट्रिक भी भारतीय पुरुष हॉकी टीम के काम नहीं आ सकी जिसे शनिवार को एडीलेड में अंतिम मिनट में दो गोल गंवाने के कारण पांच मैचों की श्रृंखला के पहले बड़े स्कोर वाले टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया से 4-5 से हार का सामना करना पड़ा. आकाशदीप सिंह (10वें, 27वें और 59वें मिनट) ने तीन गोल दागे जबकि कप्तान हरमनप्रीत सिंह (31वें मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया. आस्ट्रेलिया के लिये लाचलान शार्प (पांचवें), नाथन इफरॉम्स (21वें), टॉम क्रेग (41वें) और ब्लेक गोवर्स (57वें और 60वें) ने गोल दागे. गोवर्स ने मैच के अंत में पेनल्टी कॉर्नर से दो गोल किए.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital