Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

रजनीकांत करेंगे बॉलीवुड में कमबैक, निर्देशक-निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने किया खुलासा

Rajinikanth Sajid Nadiadwala Collaboration: रजनीकांत को लेकर एक खास खबर सामने आई है. सुपरस्टार जल्द ही बॉलीवुड में कमबैक करने वाले हैं. इस बात की जानकारी साजिद नाडियाडवाला ने सोशल मीडिया पर दी है.

Rajinikanth Sajid Nadiadwala Collaboration

रजनीकांत, साजिद नाडियाडवाला कोलैबोरेशन

Rajinikanth Sajid Nadiadwala Collaboration: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत अपनी जबरदस्त एक्टिंग की वजह से चर्चा का विषय बने रहते हैं. ऐसे में अब उनके फैंस के लिए एक खास खबर सामने आई है. जिसमें रजनीकांत अब जल्द ही बॉलीवुड में कमबैक करने वाले हैं. जिसके बाद उनके फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है. साउथ के थलाइवा ने पिछले लंबे समय से हिंदी फिल्मों से दूरी बना ली थी. लेकिन अब वह बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. उनकी इस बात की जानकारी साजिद नाडियाडवाला ने सोशल मीडिया के जरिए दी है.

रजनीकांत के साथ साजिद ने साझा की तस्वीर

दरअसल, साजिद नाडियाडवाला ने रजनीकांत के बॉलीवुड में कमबैक को लेकर सोशल मीडिया यानी एक्स अकाउंट पर रजनीकांत के साथ तस्वीर शेयर कर जानकारी देते हुए बताया है कि रजनीकांत ने साजिद नाडियाडवाला के साथ हाथ मिलाया है. साथ ही उन्होंने लिखा है कि महान रजनीकांत सर के साथ कोलैबोरेट करना एक सच्चा सम्मान है. हम इस सफर पर एक साथ निकलने की तैयारी कर रहे हैं.

दोनों के सहयोग को लेकर फैंस उत्साहित

फैंस साजिद के पोस्ट पर कमेंट कर दोनों को उनके सहयोग और आने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए बधाई दे रहे हैं. साथ ही इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि निर्देशक की अगली फिल्म में रजनीकांत अभिनय करते हुए नजर आएंगे. इस खबर के सामने आने के बाद फैंस के बीच एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है.

लाल सलाम में नजर आए रजनीकांत

वहीं इन दिनों रजनीकांत हाल ही में फिल्म ‘लाल सलाम’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई है. इस फिल्म में सपरस्टार ने कैमियो की भूमिका निभाई है. यह एक एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है. रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है. रजनीकांत की वजह से उनके फैंस को काफी उम्मीद थी की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन करेंगी लेकिन ये फिल्म फ्लोप साबित हुईं.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital