Bharat Express DD Free Dish

Kumkum Bhagya: कैसी ये यारियां…फेम अभिषेक मलिक और सुहानी अलग हुए, शादी के महज 2 साल बाद ही क्यों ले रहे तलाक?

‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्टर अभिषेक मलिक अपनी पत्नी सुहानी चौधरी नौ महीने की डेटिंग के बाद अक्टूबर 2021 में शादी करने वाले ‘कुमकुम भाग्य’ एक्टर अभिषेक मलिक पत्नी सुहानी चौधरी से तलाक ले रहे हैं.

‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्टर अभिषेक मलिक अपनी पत्नी सुहानी चौधरी इन दिनों काफी सुर्ख़ियों में हैं. दरअसल नौ महीने की डेटिंग के बाद अक्टूबर 2021 में शादी करने वाले ‘कुमकुम भाग्य’ एक्टर अभिषेक मलिक पत्नी सुहानी चौधरी से तलाक ले रहे हैं. वे फिलहाल तलाक की कार्यवाही को लेकर चर्चा में हैं. अभिषेक को आखिरी बार ‘कुमकुम भाग्य’ में देखा गया था. एक्टर ने पुष्टि की, ‘हां, यह सच है कि सुहानी और मैं अलग हो रहे हैं और लाइफ में आगे बढ़ रहे हैं. हमने अपनी शादी में कम्पैटिबिलिटी और समझ जैसी परेशानियों का सामना किया.’

तलाक को लेकर अभिषेक मलिक ने कही ये बात

कुमकुम भाग्य

Abhishek Malik ने बताया, ‘हमारे बीच कोई गलत भावना नहीं है. हम केवल एक-दूसरे के साथ अच्छे बने रहेंगे.’ सुहानी ने कहा, ‘हमारे बीच दिक्कते हैं, यह हमें तब पता चला जब हमने साथ रहना शुरू किया. हालांकि, कोई शिकायत या पछतावा नहीं है. हमें एहसास हुआ कि हम दोनों को अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना चाहिए. अलग होना शायद हम दोनों के लिए सही फैसला है. मैं अभिषेक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं.’ अभिषेक और सुहानी अक्टूबर 2021 में दिल्ली में शादी के बंधन में बंधे थे. अपनी शादी के कुछ दिनों बाद भी उन्होंने बात की थी.

सीरियस रिलेशनशिप चाहते थे अभिषेक मलिक

Abhishek Malik

अभिषेक ने शेयर किया, ‘जब मैंने सुहानी के साथ नंबर एक्सचेंज किया, तो मैंने सोचा कि क्या यह कभी काम करेगा, क्योंकि वह दिल्ली में थी और मैं मुंबई में था लेकिन लॉकडाउन होने और मैं अपने घर दिल्ली वापस गया. मैंने सुहानी से कहा कि मैं एक सीरियस रिश्ता चाहता हूं और संयोग से वह भी यही चाहती थी. भले ही मैंने पर्दे पर कई बार शादी की है, लेकिन असल जिंदगी में जिससे आप प्यार करते हैं, उससे शादी करना जादुई है. जब हम स्क्रीन पर शादी करते हैं तो डायरेक्टर कट कहता है और उसके बाद हम अकेले घर जाते हैं, लेकिन इस मामले में, मैं असल जिंदगी में एक पत्नी के साथ वापस आया.’

Abhishek Malik

अभिषेक मलिक के सीरियल्स

2012 में ‘छल – शह और मात’ से हिंदी टेलीविजन पर अपनी शुरुआत करने वाले अभिषेक को कई टीवी शोज में देखा गया है, जिनमें ‘दिल की नज़र से खूबसूरत’, ‘पुनर्विवाह – एक नई उम्मीद’, ‘स्प्लिट्सविला’ का सातवां सीज़न, ‘प्यार तूने क्या किया’, ‘कैसी ये यारियां’, ‘भाग्यलक्ष्मी’, ‘एक विवाह ऐसा भी’, ‘ये है मोहब्बतें’, ‘कहां हम कहां तुम’, ‘पिंजरा खूबसूरती का’, और ‘मुस्कुराने की वजह तुम हो’ शामिल हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read