Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Holi 2024: होली के दिन चंद्र ग्रहण, उदित होंगे शनि देव; इन राशियों को फायदा ही फायदा

Holi 2024 Shani Uday Effect: ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, होली के दिन चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. इसके अलावा मार्च महीने में होली से पहले शनि देव उदित अवस्था में आने वाले हैं. जिससे कुछ राशियों को तागड़ा फायदा होगा.

Holi 2024 Shani Uday Effect on Zodiac: इस साल होली के दिन चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. इसके अलावा इसी महीने कर्म फलदाता शनि देव उदित होने जा रहे हैं. ज्योतिषीय गणना के मुताबिक शनि देव होली से पहले 18 मार्च (सोमवार) को उदित अवस्था में आएंगे. ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के जानकार बता रहे हैं कि मार्च में ग्रहों की ऐसी स्थिति कुछ राशियों के लिए शुभ है. होली से पहले शनि का उदय होना किन राशियों के लिए फायदेमंद है, जानिए.

वृषभ राशि

मार्च महीने में शनि का उदित अवस्था में आना और चंद्र ग्रहण का लगना वृषभ राशि के लिए फायदेमंद माना जा रहा है. चंद्र ग्रहण और शनि-उदय के प्रभाव से आमदनी में बढ़ोतरी होगी. घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को सफलता का शुभ समाचार मिलेगा. कार्यस्थल पर साथ में काम करने वालों से आर्थिक लाभ होगा. जॉब में प्रमोशन का शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है.

तुला राशि

शनि का उदित अवस्था में आना और सूर्य ग्रहण का शुभ प्रभाव तुला राशि से संबंधित लोगों के लिए अत्यंत शुभ और फायदेमंद है. शनि देव की कृपा से नौकरी में वेतनवृद्धि का योग बनेगा. साथ ही प्रमोशन का रास्ता साफ होगा. जो लोग सेना विभाग में काम कर रहे हैं, उन्हें आर्थिक लाभ मिलेगा. इसके अलावा करियर में प्रगति का भी योग है. परिवार में पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है. घर में सुख-शांति बनी रहेगी.

धनु राशि

धनु राशि के लिए भी शनि का उदित होना शुभ है. कार्यस्थल पर किए गए कार्यों की सराहना होगी. नौकरी में प्रमोशन का लाभ प्राप्त होगा. इसके अलावा सूर्य ग्रहण के प्रभाव से आर्थिक परेशानियां कम होंगी. जॉब में अधिकारि लोग काम की प्रशंसा करेंगे. वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी. विदेश यात्रा की का योग बनेगा जो कि आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा है.

यह भी पढ़ें: सूर्य और राहु के मिलने से बनेगा खतरनाक ग्रहण योग, इन 3 राशियों के लोग रहें बेहद सावधान!

यह भी पढ़ें: शुक्र और राहु का खास योग खोलकर रख देगा इन राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा अपार धन लाभ!

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital