Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पीएम बोले- ‘वे नारी शक्ति को समाप्त करना चाहते हैं…’ राहुल का पलटवार, बोले- मोदी जी को मेरी बातें अच्छी नहीं लगती

Rahul Gandhi on PM Modi Shakti Jab: पीएम मोदी ने राहुल गांधी के शक्ति वाले बयान जमकर निशाना साधा. इसके बाद राहुल ने पलटवार करते हुए कहा कि मोदी जी और उनकी झूठों की मशीन बौखला और भड़क जाती है.

Rahul Gandhi on PM Modi Shakti Jab

पीएम के बयान पर राहुल गांधी ने किया पलटवार.

Rahul Gandhi on PM Modi Shakti Jab: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज तीन राज्यों के ताबड़तोड़ चुनावी दौरे किए. पीएम ने तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु में रोड शो और जनसभा की. उन्होंने तेलंगाना के जगतियाल, कर्नाटक के शिवमोगा और तमिलनाडु के कोयंबटूर में इंडिया अलायंस की 17 मार्च की रैली में राहुल गांधी बयान पर पलटवार किया. पीएम ने कहा कि मुंबई में इंडिया अलायंस की रैली में उन्होंने अपना घोषणा पत्र जारी किया. जिसमें कहा गया कि उनकी लड़ाई शक्ति के खिलाफ है. मेरे लिए तो हर मां-बेटी शक्ति का रूप है. मैं इनको शक्ति के रूप में पूजता हूं.

मेरे देश की नारी मां की शक्ति स्वरूपा है- पीएम

पीएम ने कर्नाटक के शिवमोगा में कहा कि इंडिया के लोग हिंदू धर्म की शक्ति को समाप्त कर देना चाहते हैं. हिंदू समाज जिसे शक्ति मानता है इन लोगों ने इस शक्ति के विनाश का ऐलान कर दिया है. अगर शक्ति विनाश उनका ऐलान है तो शक्ति उपासना का भी मेरा ऐलान है. उन्होंने कहा कि कई राजनीति जानकार कहते हैं कि नारी शक्ति मोदी की साइलेंट वोटर है. लेकिन मेरे देश की नारी शक्ति वोटर नहीं बल्कि मां की शक्ति स्वरूपा है.

पीएम के पलटवार के बाद राहुल ने सोशल मीडिया पर अपने शक्ति वाले बयान का स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि मोदी जी को मेरी बातें अच्छी नहीं लगतीं, किसी न किसी तरह उन्हें घुमाकर वह उनका अर्थ हमेशा बदलने की कोशिश करते हैं क्योंकि वह जानते हैं कि मैंने एक गहरी सच्चाई बोली है.

मैं मोदी शक्ति की बात कर रहा हूं- राहुल

जिस शक्ति का मैंने उल्लेख किया, जिस शक्ति से हम लड़ रहे हैं, उस शक्ति का मुखौटा मोदी जी हैं. वह एक ऐसी शक्ति है जिसने आज भारत की आवाज़ को, भारत की संस्थाओं को, CBI, IT, ED को, चुनाव आयोग को, मीडिया को, भारत के उद्योग जगत को और भारत के समूचे संवैधानिक ढांचे को ही अपने चंगुल में दबोच लिया है. इसलिए जब-जब मैं उसके ख़िलाफ़ आवाज उठाता हूं, मोदी जी और उनकी झूठों की मशीन बौखलाती है, भड़क जाती है.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital