Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘वरुण ने जब पीलीभीत छोड़ा तब वे बहुत रोए…’ बेटे का टिकट कटने पर बोलीं मेनका गांधी

Maneka Gandhi on Varun Gandhi: भाजपा सांसद मेनका गांधी ने कहा कि वरुण ने पीलीभीत की जनता का बहुत अच्छे से ख्याल रखा. वहीं टिकट कटने पर वरुण गांधी ने ऐलान किया कि वे इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे.

Maneka Gandhi on Varun Gandhi

मेनका गांधी और उनके बेटे वरुण गांधी.

Maneka Gandhi on Varun Gandhi: भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 में पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट काटकर जितिन प्रसाद को प्रत्याशी बनाया गया है. इस बीच पार्टी ने सुल्तानपुर से मेनका गांधी को बरकरार रखा है. बेटे के टिकट कटने पर मेनका ने कहा कि उन्होंने पीलीभीत की जनता का बहुत अच्छे से ख्याल रखा. वरुण ने जब पीलीभीत छोड़ा वे बहुत रोए. मुझे उम्मीद है कि वरुण जो भी करेगा वे देश के लिए ठीक ही होगा.

बता दें कि पीलीभीत से टिकट कटने पर वरुण गांधी ने ऐलान किया कि वे इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे. 3 अप्रैल को पीलीभीत में भाजपा ने प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया था. इस कार्यक्रम को सीएम योगी ने संबोधित किया. कार्यक्रम के मंच पर सीएम योगी के साथ जितिन प्रसाद तो मौजूद थे लेकिन वरुण गांधी नदारद दिखें. उन्होंने टिकट कटने के बाद पीलीभीत की जनता के नाम लिखे पत्र में कहा कि यहां के लोगों के साथ उनका रिश्ता राजनीति से परे है वह लोगों की सेवा के लिए कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हैं.

सपा क्या करने वाली है मुझे नहीं पता

मेनका ने सपा के बार-बार उम्मीदवार बदलने को लेकर भी सधी हुई प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि मैं नहीं जानती सपा क्या करने वाली है. जो भी आए खुशी-खुशी चुनाव लड़े, चुनाव लड़ना सभी का हक है. लेकिन जीत किसी एक की ही होगी. गौरतलब है कि भाजपा यूपी की 80 में से 74 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. वहीं 6 सीटें उसने अपनी सहयोगी दलों के लिए छोड़ी है. पार्टी अब तक 66 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है. वहीं बाकी बची 8 सीटों पर भी जल्द ही उम्मीदवार घोषित कर सकती है. यूपी में 7 चरणों में मतदान होना है. पहले चरण यानी 19 अप्रैल को प्रदेश की 8 सीटों सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत पर वोट डाले जाएंगे.

ये भी पढ़ेंः जेल या बेल! मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर कोर्ट आज करेगा सुनवाई

ये भी पढ़ेंः कांग्रेस का घोषणा पत्र बना ‘रहस्य पत्र’, महालक्ष्मी योजना-सरकारी नौकरियां समेत कई वादों पर लोग उठा रहे सवाल



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital