Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

FIFA WC: फ्रांस और इंग्लैंड ने मारी क्वार्टर फाइनल में एंट्री, पोलैंड बाहर

FIFA World Cup

Photo- FIFA World Cup (@FIFAWorldCup)/Twitter

FIFA World Cup 2022 Highlights: फीफा वर्ल्ड कप 2022 में संडे स्पेशल फुटबॉल फैंस के लिए खास रहा. रविवार को पहला प्री-क्वार्टर फाइनल मैच फ्रांस और पोलैंड (FRA vs POL) के बीच खेला गया. फ्रांस ने इस मैच में पोलैंड को 3-1 से हराया. मैच के हीरो 23 साल के सुपरस्टार किलियन एम्बाप्पे (Kylian Mbappe) रहे जिन्होंने शानदाक 2 गोल दागे. इन गोल की मदद से एम्बाप्पे अपने 24वें जन्मदिन से पहले वर्ल्ड कप में 8 गोल करने वाले इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. इसके बाद देर रात इंग्लैंड और सेनेगल (England vs Senegal) के बीच मैच हुआ जहां इंग्लैंड ने सेनेगल को 3-0 से मात दी. बता दें कि अब इंग्लैंड की टीम अब वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में गत चैंपियन फ्रांस से भिड़ेगी.

10वीं बार क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड

आपको बता दें कि वर्ल्ड कप के इतिहास में 10वीं बार क्वार्टर फाइनल में पहुंची है. 2018 में ये टीम चौथे स्थान पर थी. इससे पहले 1954, 1962, 1966, 1970, 1986, 1990, 2002, 2006 में इस टीम का प्रदर्शन काफी बेहतर था. प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में इंग्लैंड ने शुरुआत से ही सेनेगल पर पकड़ मजबूत बना रखी थी. टीम लगातार अटैक कर रही थी. इंग्लैंड के लिए पहला गोल जॉर्डजन ने दागा उसके बाद कप्तान के नाम दूसरा गोल रहा. हाफटाइम तक इंग्लैंड 2-0 से आगे था. हाफटाइम के बाद भी इंग्लैंड अटैकिंग मोड में थी और इस तरह बुकायो ने इंग्लैंड के लिए तीसरा गोल दागा.

ये भी पढ़ें: Joe Root ने सरेआम उड़ाया पाकिस्तान का मजाक, लेफ्ट हैंडर बनकर की बैटिंग, खूब शेयर हो रहा VIDEO

क्या फ्रांस फिर बनेगा वर्ल्ड चैंपियन?

कतर में खेले जा रहे फीफा में डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस ने एक बार डंके की चोट पर ये बात साबित की है कि वो ट्रॉफी का सबसे बड़ा दावेदार है. बड़ी बात ये है कि ग्रुप स्टेज में फ्रांस की हार ने सबको चौंका दिया था. लेकिन इस शानदार कमबैक ने एक बार फिर अन्य टीमों को डरा दिया है. फ्रांस के लिए ओलिवियर जिरू और कीलियन एमबाप्पे की स्टार फॉरवर्ड जोड़ी ने धमाल मचाया और टूर्नामेंट में अपने गोल की संख्या भी बढ़ाई. बता दें कि फ्रांस अब वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital