Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

PM Modi Kerala Visit: पीएम मोदी की सुरक्षा में लगाई गई रस्सी में फंसकर बाइक सवार की मौत, परिवार ने लगाए ये आरोप

केरल के कोच्चि शहर का मामला. मृतक के परिवार ने कहा है कि सड़क पर रस्सी बांधी गई थी और इसे लेकर न तो कोई चेतावनी कहीं पर लिखी गई थी और न ही कोई फीता बांधा गया था.

Kerala accident

सांकेतिक फोटो

PM Modi Kerala Visit: लोकसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) लगातार देश के तमाम हिस्सों का दौरा कर रहे हैं. प्रधानमंत्री की केरल यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा उपायों के तहत कोच्चि शहर की एक प्रमुख सड़क पर बांधी गई रस्सी में फंसने से एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. रविवार रात 10.30 बजे हुए हादसे में वडुथला निवासी मनोज उन्नी की जान चली गई.

पुलिस ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद ही उन्नी को पास के एक अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. तो वहीं घटना के बाद से ही उन्नी के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवारवालों ने पुलिस पर कई आरोप लगाए हैं.

ये भी पढ़ें-Atiq Ahmed: अतीक-अशरफ की मौत को हुआ एक साल, अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगी माफिया परिवार की ये तीन महिलाएं? जेल में बंद दो बेटे हिस्ट्रीशीटर घोषित

परिवारवालों ने आरोप लगाया है कि बिना किसी चेतावनी के सड़क पर रस्सी बांध दी गई और रात में रस्सी दिखाई नहीं दी. मृतक के एक रिश्तेदार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे के लिए सुरक्षा इंतजाम के तहत रस्सी बांधी गई थी. रात के वक्त रस्सी नहीं दिखाई दी. इसी में फंसकर उन्नी की मौत हो गई है.

मालूम हो कि केरल में 26 अप्रैल को 20 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होंगे. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार भाजपा की नीतियों का प्रचार करने के लिए सभाएं कर रहे हैं. आज वह केरल में दो जनसभाओं को संबोधित करने के लिए पहुंचे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital