Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

“बहुत से लोग प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्नैक्स खाने आते हैं”, कांग्रेस बोली- पप्पू यादव की पार्टी का नहीं हुआ विलय

आलोक शर्मा ने कहा कि “बहुत से लोग प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्नैक्स खाने आते हैं और मैं जो कहना चाह रहा हूं वह यह है कि प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई.”

कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा

Lok Sabha Election: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पप्पू यादव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने बड़ा दावा किया है. कांग्रेस ने कहा है कि पप्पू यादव न तो कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए और ना ही उनकी पार्टी का विलय हुआ है. कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि “मुझे नहीं लगता कि उन्होंने अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय किया है. उन्होंने पटना में सदस्यता पर्ची भी नहीं ली जो बिहार से पार्टी में शामिल होने वाले किसी भी व्यक्ति को लेनी पड़ती है.

पप्पू यादव कांग्रेस में शामिल नहीं हुए

कांग्रेस ने बुधवार को दावा किया कि पूर्णिया से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने न तो पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है और न ही उनके दल जन अधिकार पार्टी का विलय हुआ है.

“बहुत से लोग प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्नैक्स खाने आते हैं”

जब आलोक शर्मा से दिल्ली में आयोजित की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस के बारे में पूछा गया, जिसमें पप्पू यादव को पवन खेड़ा के अलावा अन्य नेताओं द्वारा स्वागत किया गया था तो आलोक शर्मा ने कहा कि “बहुत से लोग प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्नैक्स खाने आते हैं और मैं जो कहना चाह रहा हूं वह यह है कि प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई.”

पप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य हैं और वह खुद को आखिरी सांस तक कांग्रेस, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का सिपाही बताती रही हैं. ऐसी चर्चाएं रही हैं कि राजद के दबाव में पप्पू यादव को कांग्रेस का टिकट नहीं दिया गया और पूर्णिया सीट से राजद ने जदयू से पाला बदलकर आयीं बीमा भारती को चुनावी मैदान में उतारा था.

“30 से अधिक सीटें जीतेगा इंडिया गठबंधन”

हालांकि, आलोक शर्मा ने इन अटकलों को खारिज करते हुए दावा किया, ‘‘राजद की ओर से कोई हस्तक्षेप नहीं किया गया है. हर जगह की तरह कांग्रेस ने बिहार में अपने उम्मीदवारों को चुना. हमारा गठबंधन बिहार में 30 से अधिक सीटें जीतेगा. जिसमें कांग्रेस की सीटों की संख्या लगभग छह से सात रहेगी.”

यह भी पढ़ें- “मुझे नहीं पता पीएम मोदी ने अपने बयान में किसका जिक्र किया था”, प्रधानमंत्री के ‘भटकती आत्मा’ वाले बयान पर अजित पवार ने दिया बयान

बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से इंडिया गठबंधन में शामिल राजद 23 पर चुनाव लड़ रही है जबकि कांग्रेस ने 9, भाकपा माले एवं विकासशील इंसान पार्टी ने तीन-तीन, भाकपा एवं माकपा ने एक-एक सीट पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital