Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

आगरा में जनसभा के दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य पर फेंका गया जूता

फतेहाबाद रोड पर अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले को काले झंडे दिखाये और कार पर स्याही भी फेंकी.

स्वामी प्रसाद मौर्य

स्वामी प्रसाद मौर्य

राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के प्रमुख स्वामी प्रसाद मौर्य की जनसभा के दौरान मंच पर जूता फेंका गया है. जूता फेकने वालें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उसने बताया कि इससे पहले मौर्य के काफिले को काले झंडे दिखाए गये और कार पर स्याही भी फेंकी गयी.
प्राप्त जानकारी के अनुसार मौर्य फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में अपनी पार्टी के प्रत्याशी होतम सिंह निषाद के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे,इसी दौरान एक युवक ने मंच पर जूता फेंका जो मंच पर लगे मोबाइल रिकार्डिंग स्टैंड से टकराया.इस घटना से वहां अफरा-तफरी मच गयी. हालांकि पुलिस ने युवक को तत्काल पकड़ लिया और उसे थाने ले गयी.

पुलिस का बयान

डौकी थाने के निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि युवक की पहचान धर्मेंद्र धाकरे के तौर पर की गई है.उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. पुलिस के अनुसार फतेहाबाद रोड पर अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले को काले झंडे दिखाये और कार पर स्याही भी फेंकी- भीड़ को तितर बितर करने के क्रम में पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई. धर्मेंद्र धाकड़ हिंदुत्ववादी संगठन योगी यूथ बिग्रेड का पदाधिकारी बताया जा रहा है.

योगी यूथ बिग्रेड के अजय तोमर ने लिया जिम्मा

सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि इस घटना की जिम्मेदारी योगी यूथ बिग्रेड के कुंवर अजय तोमर ने ली है. अजय तोमर का कहना है कि सनातन धर्म को ढोंगी कहने वाले, रामचरित मानस की प्रतियां जलाने वाला का यही अंजाम होगा.उसने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए एलान किया है कि राम और कृष्ण का विरोध और अपमान करने वाले के साथ ऐसा ही हश्र होगा. आगरा या उत्तर प्रदेश के किसी भी क्षेत्र पर स्वामी प्रसाद मौर्य का जूतों से स्वागत किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest