Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Prayagraj: अयोध्या दर्शन करने जा रहे थे 47 पाकिस्तानी, वीजा में मिली गड़बड़ी के बाद रोक लिया गया प्रयागराज में

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में न जाने की अनुमति मिलने पर श्रद्धालु प्रयागराज से हरिद्वार चले गए और उन्होने रामलला के दर्शन न हो पाने का मलाल जताया.

ramlala darshan

फोटो-सोशल मीडिया

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां 47 पाकिस्तानियों को प्रयागराज में ही रोक लिया गया है और उनको अयोध्या में रामलला के दर्शन करने की अनुमति नहीं दी गई है. खबर सामने आ रही है कि वीजा में गड़बड़ी पाए जाने के कारण ही उनको अयोध्या जाने से रोक दिया गया है. ये लोग पाकिस्तान के सिंध प्रांत से आए श्रद्धालुओं के जत्थे में शामिल थे.

बता दें कि शुक्रवार को पाकिस्तान के सिंध प्रांत से आए श्रद्धालुओं के एक जत्थे ने रामलला के दर्शन किए थे लेकिन इनके साथ आए करीब 47 पाकिस्तानियों को प्रयागराज में ही रोक लिया गया था. एक श्रद्धालु के वीजा में तकनीकी त्रुटि के चलते पूरे जत्थे को रोक दिया गया था. पुलिस के मुताबिक पहले एक श्रद्धालु के वीजा में कुछ कमियां मिली थी इसी के बाद उस जत्थे में शामिल सभी लोगों को प्रयागराज में ही रोक दिया गया. खुफिया विभाग की जांच में एक श्रद्धालु के पासपोर्ट में अंतर पाया गया था. इसी के बाद 47 पाकिस्तानियों को अयोध्या नहीं जाने दिया गया.

ये भी पढ़ें-Ayodhya: पीएम मोदी के स्वागत में सज गई रामनगरी, आज शाम को होगा मेगा रोड शो

ये पाई गई कमियां

अयोध्या सिंधी समाज के प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने मीडिया को जानकारी दी कि 47 श्रद्धालुओं के जत्थे को प्रयागराज में ही रोक दिया गया. उन्होंने बताया कि जत्थे में शामिल श्रद्धालु अजीत कुमार के वीजा में पिता का नाम गलत मुद्रित हो गया था हालांकि पासपोर्ट में सही नाम दर्ज था. इसी वजह से पूरे जत्थे को रोक दिया गया था. इस वजह से श्रद्धालु प्रयागराज से हरिद्वार चले गए. हालांकि इस दौरान उनको रामलला के दर्शन न कर पाने का मलाल था. एक श्रद्धालु ने कहा कि रामलला के दर्शन के लिए जा रहे हैं इसको लेकर बहुत खुशी थी लेकिन उनको प्रयागराज में ही रोक दिया गया. सिंध प्रांत के ही अजीत खत्री भी दुखी दिखाई दिए. वह बोले कि एक छोटी सी चूक के चलते हम सभी श्रद्धालु अयोध्या नहीं जा सके. एक श्रद्धालु के वीजा में गड़बड़ी पाए जाने के लिए हम सभी को रोक दिया गया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital