Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Lok Sabha Elections 2024: ‘पाकिस्तान तो संभाल नहीं पा रहे हैं और अमेठी…’, पाक नेता के साथ ही राहुल गांधी को भी स्मृति ईरानी ने सुनाई खरी-खरी

Amethi: स्मृति ईरानी ने पाकिस्तानी नेता चौधरी फवाद हुसैन पर हमला बोला है और कहा है कि चुनाव देश में चल रहा है, लेकिन राहुल गांधी को विदेश से समर्थन मिल रहा है.

Smriti Irani

स्मृति ईरानी

Lok Sabha Elections 2024: देश में लोकसभा चुनाव-2024 की बयार चल रही है और इस दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष में जमकर जुबानी हमला जारी है. इसी बीच भाजपा सांसद व अमेठी प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ ही पाकिस्तान के नेता चौधरी फवाद हुसैन को भी खरी-खरी सुनाई है. उन्होंने कहा कि “ये पाकिस्तान को संभालने में सक्षम नहीं थे, लेकिन अमेठी के बारे में चिंता कर रहे हैं. अब तक मैं केवल कांग्रेस नेता के खिलाफ चुनाव लड़ती थी, लेकिन अब एक पाकिस्तानी नेता ने कहा है कि स्मृति ईरानी को पराजित किया जाना चाहिए.”

बता दें कि इस बार राहुल गांधी अमेठी लोकसभा सीट के बजाए रायबरेली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन फिर भी वह लगातार स्मृति ईरानी के निशाने पर हैं. भाजपा प्रत्याशी ने मंगलवार को राहुल गांधी पर ताजा हमला किया और पाकिस्तान के नेता चौधरी फवाद हुसैन की ओर से मिली तारीफ पर राहुल गांधी को जमकर सुनाया और कहा कि “मैं यह बता देना चाहती हूं कि यह वह अमेठी है, जहां पीएम मोदी ने एके 203 राइफल के कारखाने का निर्माण किया है. इस राइफल का इस्तेमाल बॉर्डर्स पर पाकिस्तानी आतंकवादियों को मारने के लिए किया जाता है.”

ये भी पढ़ें-‘आप’ विधायक अमानतुल्लाह और बेटे पर FIR दर्ज, पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से मारपीट का है मामला

विदेश से मिल रहा है राहुल गांधी को समर्थन

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि “चुनाव देश में चल रहा है लेकिन आपको (राहुल गांधी) समर्थन विदेश (पाकिस्तान) से मिल रहा है. इसी के साथ ही स्मृति ईरानी ने राम मंदिर को लेकर कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो सुप्रीम कोर्ट राम मंदिर का फैसला पलट देगी और वहां पर मस्जिद बनाई जाएगी. इसी के साथ ही ये भी कहा कि चुनाव के नतीजे आने के बाद कांग्रेस पार्टी अमेठी में हार को लेकर विश्लेषण करने की तैयारी अभी से करने लगी है.

कई बार राहुल की प्रशंसा कर चुके हैं चौधरी फवाद हुसैन

गौरतलब है कि इमरान खान सरकार में मंत्री रहे चौधरी फावद हुसैन कई बार राहुल गांधी के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर चुके हैं. हाल ही में यानी 3 मई को उन्होंने स्मृति ईरानी को अपनी पोस्ट में टैग करते हुए लिखा था, “होप अमेठी इस नफरत को हरा देगा.” इसी के साथ ही राहुल गांधी का समर्थन किया था और कहा था कि “राहुल ऑन फायर ….” इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा था कि “राहुल गांधी अपने महान दादा जवाहरलाल की तरह हैं. उनमें एक समाजवादी हैं, भारत और पाक की समस्याएं 75 साल के विभाजन के बाद भी समान हैं, राहुल साहब ने अपने पिछली रात के भाषण में कहा कि 30 या 50 परिवारों के पास भारत का 70% धन है. उन्होंने आगे पोस्ट में कहा है कि पाकिस्तान में भी यही स्थिति है. इसके अलावा अपनी पोस्ट में फवाद ने ये भी कहा है कि धन का उचित वितरण पूंजीवाद की सबसे बड़ी चुनौती है.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest