Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

“गांधी फिल्म से मशहूर हुए बापू”, पीएम मोदी के बयान पर राहुल का पलटवार, बोले- Gandhi को शाखा शिक्षित के प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं

PM Modi And Rahul Gandhi: हिंदुस्तान में करोड़ों लोग महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चलकर सत्य और अहिंसा को अपने जीवन में उतार रहे हैं.

Rahul Gandhi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रधानमंत्री मोदी.

PM Modi And Rahul Gandhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिनों एक निजी टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में दावा किया था कि महात्मा गांधी को दुनिया में उस समय लोगों ने जाना, जब उनपर एक फिल्म बनाई गई. ये फिल्म 1982 में रिचर्ड एटनबरो ने बनाई थी. पीएम मोदी के इस बयान पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक वीडियो शेयर कर पलटवार किया है.

राहुल गांधी ने किया पलटवार

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वे महात्मा गांधी की मूर्ति के पास खड़े होकर बोल रहे हैं. उन्होंने कहा कि जो लोग नाथूराम गोडसे के हिंसा वाले रास्ते पर चलते हैं, वे लोग कभी भी गांधी को नहीं समझ सकते हैं.

“शाखा शिक्षित के प्रमाणपत्र की ज़रूरत नहीं है”

राहुल गांधी ने इस पोस्ट में लिखा है कि “महात्मा गांधी वो सूर्य हैं जिसने पूरे विश्व को अंधेरों से लड़ने की ताकत दी. सत्य और अहिंसा के रूप में बापू ने दुनिया को ऐसा मार्ग दिखाया, जो कमज़ोर से कमज़ोर व्यक्ति को भी अन्याय के खिलाफ खड़े होने का साहस देता है. उन्हें किसी ‘शाखा शिक्षित’ के प्रमाणपत्र की ज़रूरत नहीं है.”

राहुल गांधी वीडियो में बोल रहे हैं कि “शाखाओं में जिनकी वर्ल्ड व्यू बनती है, वो गांधीजी को कभी नहीं समझ सकते हैं. ऐसे लोग सिर्फ गोडसे को जानते हैं. गोडसे के रास्ते को अपनाते हैं. महात्मा गांधी पूरी दुनिया के लिए एक प्रेरणा हैं. उन्होंने कहा कि मार्टिन लूथर किंग जूनियर, नेल्सन मंडेल, अल्बर्ट ईइंस्टीन जैसे लोग भी गांधी से प्रेरित थे.

यह भी पढ़ें- PM Modi Meditation: पीएम मोदी के मेडिटेशन पर कांग्रेस ने खड़ा किया सवाल, चुनाव आयोग से की ये शिकायत, लगाया बड़ा आरोप

हिंदुस्तान में करोड़ों लोग महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चलकर सत्य और अहिंसा को अपने जीवन में उतार रहे हैं. राहुल गांधी ने ये भी कहा कि यह लड़ाई सत्य और असत्य पर है, हिंसा और अहिंसा पर है, हिंसा करने वाले लोग सत्य को कभी भी नहीं समझ पाएंगे.

पीएम मोदी ने क्या कहा था?

बता दें कि पीएम मोदी ने कहा था कि महात्मा गांधी दुनिया की एक महान आत्मा थे. पिछले 75 साल में गांधीजी के बारे में दुनिया को बताना क्या हमारी जिम्मेदारी नहीं थी. कोई भी उनके बारे में नहीं जानता था. मुझे माफ करें, लेकिन दुनिया में पहली बार महात्मा गांधी के बारे में लोगों की जानने की उत्सुकता तब बढ़ी, जब गांधी फिल्म बनाई गई.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital