Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Election Commission: मतगणना से पहले आज चुनाव आयोग करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस, दे सकता है ये बड़ी जानकारी

Lok Sabha Elections-2024: 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हुई थी जो कि सात चरणों में पूरी हुई है और एक जून को अंतिम दौर का मतदान हुआ था.

Election Commission

चुनाव आयोग

Election Commission: देश में लोकसभा चुनाव के सात चरणों के मतदान हो चुके हैं और अब 4 जून को होने वाली वोटों की गिनती को लेकर पूरे देश को इंतजार है. तो वहीं इससे पहले यानी आज चुनाव आयोग दोपहर 12.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है. सूत्रों की मानें तो प्रेस कांफ्रेंस के दौरान आयोग मतदान प्रतिशत से लेकर मतगणना तक की जानकारी शेयर कर सकता है.

बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए मतदान का उत्सव 19 अप्रैल से शुरू हुआ था. इस दौरान कई तारीखों पर सात चरणों के लिए वोटिंग हुई. अंतिम दौर के लिए वोटिंग 1 जून को हुई थी. शायद ये पहली बार है जब चुनाव खत्म होने के बाद आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है. 2019 के संसदीय चुनावों तक उप चुनाव आयुक्त प्रत्येक चरण के मतदान के बाद मीडिया ब्रीफिंग करते थे, लेकिन अब यह प्रथा खत्म कर दी गई है. तो वहीं सूत्रों की मानें तो ये आयोग ने ये प्रेस कांफ्रेंस मतदान प्रतिशत से लेकर मतगणना तक की जानकारी शेयर करने के लिए बुलाई है.

ये भी पढ़ें-Amul Milk: चुनाव खत्म होते ही महंगा हुआ अमूल दूध, बढ़े इतने रुपए, आज से देश भर के सभी बाजारों में लागू होगा नया रेट

चुनाव आयोग ने कांग्रेस महासचिव से किया जवाब तलब

बता दें कि चुनाव आयोग ने कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश से रविवार को उनके आरोपों पर तथ्यात्मक जानकारी और विवरण की मांग की है. आगे की कार्रवाई के लिए आयोग ने रमेश से 2 जून की शाम तक जवाब मांगा था. मालूम हो कि रमेश ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए आरोप लगाया था कि मतगणना से कुछ दिन पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा 150 जिला अधिकारियों को फोन कॉल किए गए थे.

एग्जिट पोल ने तीसरी बार बनाई मोदी सरकार

बता दें कि 4 जून को वोटों की गिनती होनी है लेकिन इससे पहले सामने आए एग्जिट पोल ने तीसरी बार भी मोदी सरकार बनने का दावा किया है. तो दूसरी ओर कांग्रेस-सपा सहित अन्य विपक्षी दल इस एग्जिट पोल को गलत बता रहे हैं. फिलहाल 4 जून को देखना ये है कि किसके दावे सही साबित होते हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital