Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

TK Chathunni passed away: पूर्व भारतीय फुटबॉलर और मशहूर कोच टीके चथुन्नी का निधन

प्रतिष्ठित संतोष ट्रॉफी में केरल और गोवा के लिए डिफेंडर के तौर पर खेलने वाले चथुन्नी ने कोचिंग की दुनिया में भी खूब नाम कमाया.

TK Chathunni

पूर्व भारतीय फुटबॉलर टीके चथुन्नी का निधन (फोटो- IANS)

Indian Footballer TK Chathunni passed away: केरल के जाने-माने पूर्व फुटबॉलर टी.के. चथुन्नी का बुधवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. वह 79 वर्ष के थे और कैंसर से जूझ रहे थे. प्रतिष्ठित संतोष ट्रॉफी में केरल और गोवा के लिए डिफेंडर के तौर पर खेलने वाले चथुन्नी ने कोचिंग की दुनिया में भी खूब नाम कमया. वह भारतीय फुटबॉल के बेहतरीन कोचों में गिने जाते थे.

कई टीमों को दी कोचिंग

अपने कोचिंग कार्यकाल में, उन्होंने मोहन बागान, एफसी कोचीन और डेम्पो गोवा सहित देश के कई प्रमुख क्लबों के अलावा केरल टीम को भी कोचिंग दी. उनके कोचिंग करियर की मुख्य उपलब्धि आई.एम. विजयन और कई अन्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तैयार करना था. विजयन ने कहा, “मैं उनका आभारी हूं क्योंकि उन्होंने ही मुझे फुटबॉलर विजयन बनाया.”

सीएम विजयन ने व्यक्त किया शोक

उनके निधन पर फुटबॉल समुदाय और राजनीतिक नेताओं ने व्यापक शोक व्यक्त किया है. केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी.डी. सतीसन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया. अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने याद किया कि चथुन्नी चार दशकों तक खिलाड़ी और कोच के रूप में सक्रिय रहे.

ये भी पढ़ें- India vs Pakistan मैच के बाद MCA अध्यक्ष अमोल काले का हार्ट अटैक से निधन, न्यूयॉर्क स्टेडियम में देखने गए थे महामुकाबला

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital