Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पेपर लीक विवाद के बीच NTA में बड़ा बदलाव, DG पद से हटाए गए सुबोध कुमार

पेपर लीक विवाद के बीच शनिवार को सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के महानिदेशक सुबोध सिंह को पद से हटा दिया गया है.

NTA Exam

सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया

प्रतियोगी परीक्षाओं नीट और यूजीसी-नेट में कथित अनियमितताओं को लेकर बड़े पैमाने पर उठे विवाद के बीच सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. शनिवार को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के महानिदेशक सुबोध सिंह को पद से हटा दिया गया है. इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि सिंह को अगले आदेश तक कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) में ‘अनिवार्य प्रतीक्षा’ में रखा गया है. वहीं उनकी जगह पर रिटायर्ड आईएएस प्रदीप सिंह एनटीए के महानिदेशक की जिम्मेवारी दी गई है.

रिटायर्ड आईएएस को मिली जिम्मेवारी

भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक प्रदीप सिंह खरोला को नियमित नियुक्ति किए जाने तक परीक्षा एजेंसी के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इस बारे में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘एनटीए महानिदेशक को कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग में अनिवार्य प्रतीक्षा में रखा गया है. प्रदीप सिंह खरोला को अगले आदेश तक एनटीए महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.’’ खरोला कर्नाटक कैडर के आईएएस रहे हैं.

सरकार ने रद्द किया यूजीसी नेट परीक्षा

सरकार ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) को रद्द कर दिया है, जबकि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-स्नातक) में भी ‘पेपर लीक’ के आरोप हैं और इसे रद्द करने की मांग की जा रही है. इधर पेपर लीग मामले को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है. इसके साथ ही देशभर में कई जगहों पर छात्रों द्वारा प्रदर्शन किए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- NEET UG 2024 परीक्षा को लेकर क्यों हो रहा विवाद? SC तक पहुंचा मामला

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital