Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बीआरएस नेता के. कविता को अदालत से तगड़ा झटका, 18 जुलाई तक बढ़ी न्यायिक हिरासत, शराब घोटाले में लगे हैं ये आरोप

आरोप है कि आम आदमी पार्टी को दिल्ली शराब नीति में बदलाव के लिए रिश्वत के तौर पर 100 करोड़ रुपये दिए गए थे. इस मामले की जांच में के. कविता की एंट्री 1 दिसंबर 2022 को हुई.

K. kavitha

बीआरएस नेता के. कविता

Delhi Excise Policy Case: दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में भ्रष्टाचार के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद बीआरएस नेता के कविता फिलहाल तिहाड़ जेल में रहेंगी. दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने बीआरएस नेता के. कविता की न्यायिक हिरासत की अवधि को 18 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया है. के. कविता से सह-आरोपी के फोन से बरामद व्हाट्सएप चैट और भूमि सौदे से संबंधित दस्तावेजों के बारे में पूछताछ की गई थी.

1 दिसंबर 2022 को हुई थी के. कविता की एंट्री

आरोप है कि आम आदमी पार्टी को दिल्ली शराब नीति में बदलाव के लिए रिश्वत के तौर पर 100 करोड़ रुपये दिए गए थे. इस मामले की जांच में के. कविता की एंट्री 1 दिसंबर 2022 को हुई. सीबीआई की एक टीम ने कविता से दिल्ली शराब नीति घोटाले को लेकर पूछताछ की थी. टीम ने करीब 7 घंटे तक उनसे पूछताछ की थी.

100 करोड़ रुपये रिश्वत देने का आरोप

बता दें कि सीबीआई ने कोर्ट में कहा था कि दिल्ली शराब नीति घोटाले के तहत आम आदमी पार्टी को 100 करोड़ रुपये की रिश्वत अरेंज करने में के. कविता का बड़ा रोल रहा है. एक बड़े बिजनेसमैन को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शराब नीति के माध्यम से समर्थन का आदेश दिया था.

सीबीआई के मुताबिक बीआरएस नेता के. कविता ने शरतचंद्र रेड्डी को शराब नीति को लेकर बातचीत करने के लिए आगे किया था. दिनेश अरोड़ा ने बयान दिया है कि अभिषेक बोइनपल्ली ने बताया था कि विजय नायर को 100 करोड़ रुपये दिए गए थे. सीबीआई ने अपनी दलीलों के समर्थन में सरकारी गवाह दिनेश अरोड़ा के बयान का हवाला दिया था.

यह भी पढ़ें- दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में हाई कोर्ट ने सीबीआई को नोटिस जारी कर मांगा जवाब, इस दिन होगी मामले की अगली सुनवाई

सीबीआई के मुताबिक मार्च से मई 2021 में दिल्ली शराब नीति बनाई जा रही थी. तब अरुण पिल्लई, बुच्ची बाबू, बोइनपल्ली दिल्ली के ताज में रुके हुए थे. सीबीआई का दावा है कि के. कविता ने हैदराबाद में बिजनेसमैन से डील की थी. विजय नायर कविता के संपर्क में था. कविता ने बिजनेसमैन से 100 करोड़ रुपये की अग्रिम धनराशि की व्यवस्था करने के लिए कहा था. बता दें कि सीबीआई ने के. कविता को भ्रष्टाचार के मामले में 11 अप्रैल को गिरफ्तार किया था. के.कविता पहले से ही शराब नीति घोटाले से संबंधित ईडी के पीएमएलए मामले में न्यायिक हिरासत में चल रही हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital