Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

नेपाल में बड़ा हादसा, 63 यात्रियों को ले जा रही 2 बसें नदी में बहीं; 7 भारतीय नागरिकों की मौत

Nepal Landslide: नेपाल में 63 यात्रियों को ले जा रही 2 बसें भूस्खलन की वजह से त्रिशूली नदी में बह गईं. इस हादसे में अब तक 7 भारतीय नागरिकों की मौत की पुष्टि हो चुकी है.

नेपाल में हुए भूस्खलन की तस्वीर.

Nepal Landslide: शुक्रवार (12 जुलाई) सुबह नेपाल के पोखड़ा में बड़ा हादसा हो गया. पोखड़ा में हुए भूस्खलन में दो यात्री बसें नदी में बह गईं. घटना के संबंध में चितवन के जिलाधिकारी इंद्रदेव यादव ने बताया कि काठमांडू जाने वाली एंजेल बस और राजधानी से गौर जा रही गणपति डिलक्स सुबह तरकीबन 3.30 बजे त्रिशूली नदी में बह गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काठमांडू जा रही बस में 24 यात्री सवार थे. जबकि, गौर राजधानी से गौर जा रही बस में 41 लोग सफर कर रहे थे. इस हादसे में अब तक सात भारतीय नागरिकों की मौत की पुष्टि हो गई है.

चालक समेत 63 यात्री बस में थे सवार

जिलाधिकरी इंद्रदेव यादव ने बताया- “प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों बसों में चालकों समेत 63 लोग सवार थे. भूस्खलन की वजह से आज (12 जुलाई को) तड़के 3.30 बजे दोनों ही बसें नदी में बह गईं. हम घटनास्थल पर मौजूद हैं और तलाशी अभियान चला रहे हैं. लगातार बारिश की वजह से तपता बसों की तलाश में बाधा उत्पन्न हो रही है.”

पीएम प्रचंड ने जताया दुख

वहीं, इस घटना के संबंध में नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड का भी बयान सामने आया है. उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए सरकारी एजेंसियों को खोज और बचाव कार्य का निर्देश दिया है. नेपाल के प्रधानमंत्री दहल ने ‘एक्स’ (सोशल मीडिया अकाउंट) पर लिखा- “नारायणगढ़ मुग्लिन सड़क खंड पर भूस्खलन में सबों के बह जाने, देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ व भूस्खलन के कारण संपत्तियों के नुकसान और लगभग पांच दर्जन यात्रियों के लापता होने की खबरों से मैं दुखी हूं. प्रशासन और सभी एजेंसियों को यात्रियों की तलाश करने और उन्हें बचाने का निर्देश दिया हूं.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital