Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

10 गांवों के 20 हजार लोगों को दूसरी जगह किया गया शिफ्ट, DRDO करने जा रहा ये मिसाइल परीक्षण

बालासोर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने इस बाबत जानकारी दी है खाली कराए गए गांवों के लोगों के लिए अस्थाई शिविर बनाए गए हैं.

DRDO

DRDO करेगा मिसाइल का परीक्षण.

ओडिशा के बालासोर जिले के 10 गांवों के करीब 20 हजार लोगों को अस्थाई तौर पर दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है. इन लोगों को जिला प्रशासन की ओर से एक आदेश जारी किया गया था, 23 जुलाई को हुई बैठक में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कहा था कि बुधवार की सुबह 4 बजे तक सभी लोग अपना घर खाली कर दें.

जिला प्रशासन की ओर से मिले इस आदेश के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. जिसके बाद जिला प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई कि उन्हें कुछ समय के लिए घर छोड़कर जाना है, जिसके बाद वो दोबारा से अपने घरों को लौट आएंगे. शिविर में रहने के दौरान उन्हें प्रतिदिन के हिसाब से भत्ता और खाने का पैसा भी दिया जाएगा.

मिसाइल परीक्षण करेगा DRDO

बता दें कि डीआरडीओ बुधवार को एक मिसाइल का परीक्षण करने जा रहा है. जिसको लेकर साढ़े तीन किलोमीटर की रेंज में पड़ने वाले गांवों को सुरक्षा के मद्देनजर खाली कराया गया है. डिफेंस सूत्रों के मुताबिक, ये मिसाइल परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर आईटीआर रेंज में किया जाना है. ऐसे में डीआरडीओ ने मिसाइल टेस्ट के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं. ये परीक्षण ITR के लॉन्च पैड 3 से किया जाएगा. हालांकि जिस मिसाइल का परीक्षण किया जाना है, उसके नाम या फिर उससे जुड़ी कोई भी जानकारी नहीं दी गई है.

 अस्थाई शिविर में भेजे गए लोग

बालासोर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने इस बाबत जानकारी दी है खाली कराए गए गांवों के लोगों के लिए अस्थाई शिविर बनाए गए हैं. अस्थाई कैंप में रिपोर्ट करने वाले इन लोगों को हुई असुविधा के लिए मुआवजा भी दिया जाएगा. इसके अलावा कैंप पर लोगों के लिए खाने-पीने से लेकर हेल्थ कैंप की सुविधा कराई गई है.

यह भी पढ़ें- चंद्रबाबू नायडू के 10 साल पुराने सपने को पीएम मोदी ने कैसे एक ऐलान से कर दिया सच? पढ़ें क्या है पूरा मामला

मिलेगा मुआवजा

जिला प्रशासन मछुआरों और मजदूरों को मुआवजा भी देगा. जिसमें वयस्कों को प्रतिदिन के हिसाब से 300 रुपये, नाबालिगों को 150 रुपये और खाने के 75 रुपये दिए जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest