Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Wayanad Landslide: केरल में बाढ़-भूस्खलन के 9वें दिन भी सर्च ऑपरेशन, जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 413 हुई

केरल में बाढ़ और भूस्खलन की आपदा के बीच भारतीय सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, अग्निशमन सेवाओं और स्वयंसेवकों के कर्मियों वाली 1,000 से अधिक सदस्यीय बचाव टीम कई इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है. 152 लोग अभी लापता बताए गए हैं.

wayanad landslide disaster

केरल के वायनाड में हुए भूस्खलन के बाद बचाव कार्य

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Wayanad Landslide News: दक्षिण भारतीय राज्‍य के केरल के वायनाड में हुए भूस्खलन में जान गंवाने वाले लोगों की संख्‍या बढ़कर 413 हो गई है. अधिकारियों ने बताया कि 150 से ज्‍यादा लोग अभी भी लापता हैं. रेस्क्यू टीम का ऑपरेशन नौवें दिन (बुधवार को) भी जारी है.

बाढ़ और भूस्खलन में जान गंवाने वाले लोगों में 30 से ज्‍यादा बच्चे शामिल हैं. वहां लापता हुए लोगों को खोजने के लिए रडार की मदद ली जा रही है. यह रडार जमीन के अंदर 80 मीटर तक की गहराई में इंसानों के फंसे होने का पता लगाता है. रक्षा बलों, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, अग्निशमन सेवाओं और स्वयंसेवकों के कर्मियों वाली 1,000 से अधिक सदस्यीय बचाव टीम ने बुधवार सुबह चार सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों चूरलमाला, वेल्लारीमाला, मुंडक्कई और पुंचिरिमाडोम में तलाशी अभियान शुरू किया.

Wayanad Landslide

केरल के सीएम बोले- तलाशी अभियान जारी रहेगा

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा है कि जब तक रक्षा बल कोई फैसला नहीं ले लेते, तलाशी अभियान जारी रहेगा. वर्तमान में सर्च अभियान अब उन क्षेत्रों में चल रहा है जहां लोग रहते थे और 30 जुलाई को सबसे भीषण प्राकृतिक आपदा आने के बाद फंसे हुए थे. इससे पहले मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने मंगलवार को बताया था कि वायनाड जिले के चार गांवों में हुई त्रासदी के बाद मलप्पुरम जिले में स्थित नीलांबुर और उसके आसपास के इलाकों में चलियार नदी से 76 शव और शरीर के कई अंग बरामद किए गए हैं.

Wayanad Landslide

पीडितों के लिए 100 से ज्‍यादा राहत शिविर बनाए गए

बुधवार को भी बचाव टीम चलियार नदी में सर्च अभियान चला रही है. प्रभावित क्षेत्रों में और उसके आसपास विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में 100 से अधिक राहत शिविर बनाए गए हैं, जहां वर्तमान में 10,300 से अधिक लोग रह रहे हैं. कुछ दिन पहले तक कोई आरोप-प्रत्यारोप नहीं था. सारा ध्यान बचाव, राहत और पुनर्वास पर था. लेकिन, अब सीएम विजयन पर निशाना साधते हुए वाकयुद्ध शुरू हो गया है.

Wayanad Landslide

मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में आया पैसा इस्‍तेमाल हो

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने इसे मानव निर्मित आपदा करार दिया है. कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष ने मांग की है कि मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में आने वाले पैसे का उचित उपयोग किया जाना चाहिए.

देश के सबसे लंबे समय तक रक्षा मंत्री रहे और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी ने आपदा के बाद पुनर्वास कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने और राजनीतिक लाभ उठाने में शामिल न होने का आह्वान किया है.

– भारत एक्‍सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital