Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

महाठग सुकेश चंद्रशेखर को मिली बड़ी राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने इस मामले में दी जमानत

दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने महाठग सुकेश चंद्रशेखर को अन्नाद्रमुक के ‘दो पत्ती’ वाले चुनाव चिह्न से संबंधित रिश्वत खोरी के मामले में जमानत दिया है.

thug sukesh chandrashekhar

सुकेश चंद्रशेखर

Vikash Jha Edited by Vikash Jha

महाठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) को राऊज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court) ने एक मामले में कुछ शर्तों के साथ जमानत दे दी है. सुकेश चंद्रशेखर को अन्नाद्रमुक के ‘दो पत्ती’ वाले चुनाव चिह्न से संबंधित रिश्वत खोरी के मामले में जमानत दिया है. जमानत मिलने के बाद भी सुकेश को जेल में ही रहना होगा क्योंकि वह अन्य आपराधिक मामलों में जेल में बंद है.

राऊज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने सुकेश को पांच लाख रुपए के निजी मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया है. सुकेश पर अन्नाद्रमुक नेता टीटीवी दिनाकरन के लिए बिचौलिए के रूप में काम करने और वीके शशिकला के नेतृत्व वाले पार्टी के गुट के लिए ‘दो पत्तियों’ वाला चुनाव चिह्न हासिल करने की मंशा से निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी को रित देने का प्रयास करने का आरोप है.


ये भी पढ़ें- दिल्ली हाईकोर्ट का निर्देश- आवारा पशुओं की समस्या की सूचना देने के लिए हेल्पलाइन स्थापित करे MCD



ये भी पढ़ें- बंधुआ मजदूरी से मुक्त कराए गए लोगों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव लाएगी NHRC, सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital