Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Paris Paralympics 2024: भारत की झोली में आया 24वां मेडल, अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर खिलाड़ियों को PM मोदी ने दी बधाई

पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाले अजीत सिंह यादव, सुंदर सिंह गुर्जर, शरद कुमार, मरियप्पन थंगावेलु और दीप्ति जीवनजी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फोन पर बातचीत की. उन्‍होंने भारतीय खिलाड़ियों के अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की.

Pm modi Paris Paralympics 2024

पीएम मोदी ने पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की सराहना की.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Paris Paralympics 2024 India: पेरिस पैरालिंपिक गेम्‍स में भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. बुधवार रात देश की झोली में 24वां मेडल आया. पदक जीतने वाले अजीत सिंह यादव, सुंदर सिंह गुर्जर, शरद कुमार, मरियप्पन थंगावेलु और दीप्ति जीवनजी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टेलीफोन पर बातचीत की.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेरिस पैरालिंपिक गेम्‍स में भारत के अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर अपनी खुशी साझा की. प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों से कहा कि उनके प्रदर्शन ने देश के युवाओं को प्रेरित किया है और यह उनका ही योगदान है कि देश में विभिन्न खेल लोकप्रियता प्राप्त कर रहे हैं.

प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों से यह भी कहा कि वे अपने पदकों के रंग की चिंता किए बिना अपनी जीत का जश्न मनाएं, क्योंकि उनमें से प्रत्येक ने देश को गौरवान्वित किया है.

भारत को गर्व और प्रसन्नता: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया हैंडिल X.com पर पोस्ट कर कहा— “पैरालंपिक में अच्छे प्रदर्शन पर भारत को गर्व और प्रसन्नता हो रही है. हमारे अविश्वसनीय पैरालंपिक दल ने किसी भी पैरालंपिक में हमारे देश के लिए अब तक के सबसे अधिक पदक जीतने का रिकॉर्ड बनाया है. यह हमारे एथलीटों के समर्पण, जुनून और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है. प्रत्येक खिलाड़ी को बधाई.”

बता दें कि बीती रात 2 बजे तक चले क्लब थ्रो के फाइनल मुकाबले में धरमबीर सिंह ने भारत को गोल्ड और प्रणव सूरमा ने सिल्वर मेडल दिलाया. इससे पहले तीरंदाज हरविंदर सिंह ने गोल्ड और शॉट पुटर सचिन सरजेराव ने सिल्वर जीते थे. पेरिस पैरालिंपिक गेम्स के 7वें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने 2 गोल्ड और 2 सिल्वर मेडल दिलाए.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital