Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट कराची में होगा, पंजाब प्रांत में कोहरे के कारण

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट कराची में होगा! – पंजाब प्रांत में कोहरे के कारण पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच की मेजबानी मुल्तान की जगह कराची में कर सकता है. बोर्ड के सूत्र ने कहा कि धुंध भरे मौसम के कारण दूसरे टेस्ट मैच के दौरान दिन के पूरे ओवर करना मुश्किल होगा. इस सूत्र ने बताया, “पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपने न्यूजीलैंड समकक्ष के साथ कराची में दूसरा टेस्ट कराने के विकल्प पर भी चर्चा कर रहा है. इसी स्थल पर सोमवार 26 दिसंबर से सीरीज का पहला टेस्ट मैच भी खेला जाएगा.” पीसीबी दो टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद ने कराची में तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज की मेजबानी भी करेगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital