Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

राजस्थान के धौलपुर में बस ने टेंपो को मारी टक्कर, 8 बच्चों समेत 11 की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

बाड़ी कोतवाली थाना प्रभारी शिव लहरी मीणा ने बताया कि टेपों में सवार लोग बरौली गांव में रिश्तेदारी के भात कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे.

Dhaulpur Accident

राजस्थान के धौलपुर में शनिवार को देर रात नेशनल हाईवे-11बी पर भीषण सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में 8 बच्चों और दो महिलाओं समेत 11 लोगों की मौत हो गई.

बस ने टेंपो को मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, शनिवार को देर रात करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार बस ने टेंपो को टक्कर मार दी. यह हादसा बाड़ी उपखंड इलाके में हुआ. टेंपो में सवार लोग किसी कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी. जिससे टेंपो के परखच्चे उड़ गए.

हादसे के बाद चीख पुकार मच गई. इस दौरान हाईवे से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए धौलपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं, मृतकों के शवों को बाड़ी अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. इस हादसे में बस भी क्षतिग्रस्त हुई है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया.

11 लोगों की मौत

बाड़ी अस्पताल के पीएमओ डॉ. हरिकिशन मंगल के अनुसार रात 12 बजे घायलों को इलाज के लिए बाड़ी अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने सभी घायलों का इलाज शुरू किया. उन्होंने बताया कि 14 लोगों को अस्पताल लाया गया था, जिनमें से 11 लोगों की मौत हो चुकी थी. वहीं, 3 लोग गंभीर रूप से घायल थे, उन्हें बेहतर इलाज के लिए धौलपुर रेफर कर किया.

यह भी पढ़ें- Jharkhand Election 2024: बाबूलाल मरांडी को धनवार से मिला टिकट, BJP ने जारी की 66 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

बाड़ी कोतवाली थाना प्रभारी शिव लहरी मीणा ने बताया कि टेपों में सवार लोग बरौली गांव में रिश्तेदारी के भात कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे. इसी दौरान सुनीपुर गांव के नजदीक एक स्लीपर कोच बस ने टेंपो को टक्कर मार दी. घायलों में स्लीपर कोच बस का चालक और परिचालक भी हैं. सभी शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital