Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

इंडिगो की पुणे-जोधपुर फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, लैंडिंग के बाद चलाया गया सर्च ऑपरेशन

पिछले कुछ दिनों से भारतीय एयरलाइंस द्वारा संचालित फ्लाइटों को बम से उड़ाने की कई झूठी धमकियां मिल चुकी हैं. 30 से अधिक सूचनाएं मिली थीं जो जांच के बाद फर्जी पाई गईं.

Indigo Flight

IndiGo

राजस्थान के जोधपुर में रविवार को इंडिगो की पुणे से जोधपुर आ रही फ्लाइट 6ई133 को बम से उड़ाने की धमकी मिली. इसके बाद यहां हवाई अड्डे पर पहुंचकर पुलिस टीम ने फ्लाइट के लैंड करने के बाद विमान की पूरी जांच की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. फ्लाइट 6ई133 को बम से उड़ाने की धमकी के बाद सीआईएसएफ, पुलिस, दमकल, डॉग स्कॉड और पुलिस की टीमों के साथ तमाम एजेंसी मौके पर पहुंची और विमान की गहन जांच की गई.

Indigo Flight को धमकी

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी ईस्ट आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि दोपहर बाद 1.30 बजे करीब सूचना मिली कि पुणे से जोधपुर आ रही फ्लाइट में बम हो सकता है. सभी सुरक्षा एजेंसियों को सक्रिय करके यहां लाया गया. जांच के बाद सभी यात्रियों को जाने दिया गया है.

उन्होंने बताया कि धमकी के बाद जांच के दौरान पूरे एयरक्राफ्ट की स्कैनिंग की गई, लेकिन अब तक कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है. सीआईएसएफ और राजस्थान पुलिस के बम डिस्पोजल यूनिट ने जांच पूरी कर ली है. बाकी की कार्रवाई पूरी कर आगे रिपोर्ट भेजने के बाद विमान को रवाना किया जाएगा.

30 से ज्यादा मिल चुकी हैं धमकियां

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से भारतीय एयरलाइंस द्वारा संचालित फ्लाइटों को बम से उड़ाने की कई झूठी धमकियां मिल चुकी हैं. शनिवार को भी विभिन्न एयरलाइनों द्वारा संचालित उड़ानों में बम होने की 30 से अधिक सूचनाएं मिली थीं जो जांच के बाद फर्जी पाई गईं. लगातार मिल रही इन धमकियों से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं. छह दिन के भीतर 70 फ्लाइटों में बम की धमकियां मिली हैं. शनिवार को ‘नागरिक विमानन सुरक्षा ब्यूरो’ (बीसीएएस) ने विमान सेवा कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के साथ बैठक की थी.

यह भी पढ़ें- भगवा आतंकवाद वाले बयान पर पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने मानी गलती

राजीव गांधी भवन में नागरिक उड्डयन मंत्रालय के कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान, बीसीएएस के अधिकारियों ने सीईओ को बम की धमकियों से निपटने के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का पालन करने का निर्देश दिया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital