Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

भारत में निवेश करना लाभदायक, पीएम मोदी की ‘मेक इन इंडिया’ पहल की राष्ट्रपति पुतिन ने की तारीफ

मॉस्को में बुधवार को दो दिवसीय 15वें ‘वीटीबी रशिया कॉलिंग इनवेस्टमेंट फोरम’ की शुरुआत हुई. फोरम’ को संबोधित करते हुए प्रेसिडेंट पुतिन ने रूस के ‘इंपोर्ट सब्सीट्यूशन प्रोग्राम’ और भारत की ‘मेक इन इंडिया’ पहल के बीच समानताएं बताईं. 

Putin praises ties with India, Putin, PM Modi, Jaishankar, BRICS,

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘इंडिया फर्स्ट’ पॉलिसी और ‘मेक इन इंडिया’ पहल जमकर तारीफ की. उन्होंने भारत में मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशन स्थापित करने की रूस की इच्छा व्यक्त की.

मॉस्को में बुधवार को दो दिवसीय 15वें ‘वीटीबी रशिया कॉलिंग इनवेस्टमेंट (VTB Russia Calling Investment ) फोरम’ की शुरुआत हुई. फोरम’ को संबोधित करते हुए प्रेसिडेंट पुतिन ने रूस के ‘इंपोर्ट सब्सीट्यूशन प्रोग्राम’ और भारत की ‘मेक इन इंडिया’ पहल के बीच समानताएं बताईं.

भारत में 20 अरब डॉलर का निवेश किया

रूसी राष्ट्रपति ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के पास भी ‘मेक इन इंडिया’ नामक एक ऐसा ही प्रोग्राम है. हम भी भारत में अपना मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशन स्थापित करने के लिए तैयार हैं. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार देश को सर्वोपरि रखने की नीति के तहत स्थिर परिस्थितियां बना रही है. हमारा मानना ​​है कि भारत में निवेश करना लाभदायक है.” उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि रूसी तेल दिग्गज रोसनेफ्ट ने हाल ही में भारत में 20 अरब डॉलर का निवेश किया है.

पुतिन ने कहा कि मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने और विदेशी निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से शुरू की गई ‘मेक इन इंडिया’ पहल ने ग्लोबल इकॉनोमी में भारत की स्थिति मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

भारत यात्रा पर आने वाले हैं पुतिन

बता दें 2025 की शुरुआत में रूसी राष्ट्रपति भारत यात्रा पर आने वाले हैं. क्रेमलिन के सहायक यूरी उशाकोव ने पिछले दिनों कहा, “आप जानते हैं कि हमारे नेताओं के बीच साल में एक बार एक-दूसरे से मिलने का समझौता है. अब, 2025 में नई दिल्ली या भारत में किसी अन्य स्थान पर जाने की बारी हमारी है.’

यूरी उशाकोव ने कहा, “इसके अलावा, मैं यह भी कहना चाहूंगा कि पीएम मोदी का निमंत्रण मिल चुका है और निश्चित रूप से इस पर सकारात्मक रूप से विचार किया जाएगा. इसलिए, संभवतः, वर्ष की शुरुआत में हम तारीखें निर्धारित करेंगे.”


ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान में महिलाओं की मेडिकल शिक्षा पर बैन, क्रिकेटर Rashid Khan और Mohammad Nabi ने जताई नाराजगी


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital