Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

International Hardware Fair: भारतीय MSME के लिए हार्डवेयर सेक्टर में अपार संभावनाएं- अश्वनी कुमार

प्रगति मैदान में शुरू हुए तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय हार्डवेयर मेले में 35 देशों के 10,000 व्यापार प्रतिनिधि और 250 प्रदर्शक भाग ले रहे हैं. भारतीय हार्डवेयर बाजार में निर्यात और पर्यावरण-अनुकूल उत्पादों की बढ़ती मांग के साथ, यह मेला भारतीय एमएसएमई को अपनी गुणवत्ता प्रदर्शित करने का अवसर देगा.

MSME

दिल्ली के प्रगति मैदान में शुक्रवार को तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय हार्डवेयर मेले की शुरुआत हुई, जिसमें 35 देशों से 10,000 से अधिक व्यापारिक प्रतिनिधि और 250 प्रदर्शक भाग ले रहे हैं. उद्घाटन समारोह के दौरान फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (FIEO) के अध्यक्ष अश्वनी कुमार ने कहा कि भारतीय एमएसएमई के लिए हार्डवेयर सेक्टर में अपार निर्यात संभावनाएं मौजूद हैं. यह मेला उनकी गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए एक बेहतरीन मंच साबित होगा.

उन्होंने कहा, “भारत की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता, नवाचार और किफायती लागत ने इसे वैश्विक हार्डवेयर बाजार में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में स्थापित किया है, खासतौर पर मशीनरी, विद्युत और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के क्षेत्र में.”

ये भी पढ़ें- IT सेक्टर में 2025 में रोजगार के अवसरों में 15-20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की उम्मीद: NLB सर्विसेज

इस मौके पर कोल्नमेस प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक मिलिंद दीक्षित ने कहा कि भारत का हार्डवेयर और भवन निर्माण सामग्री बाजार बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है, जहां उपभोक्ता अब पर्यावरण-अनुकूल और टिकाऊ उत्पादों को प्राथमिकता दे रहे हैं.

दीक्षित ने कहा, “भारत की अर्थव्यवस्था में स्थिर वृद्धि और बुनियादी ढांचे पर बढ़ते खर्च के कारण हार्डवेयर और भवन निर्माण सामग्री की मांग तेजी से बढ़ रही है.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest