Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

सोनू सूद की ‘फतेह’ में दिखेगा Yo Yo Honey Singh का जादू, ‘हिटमैन’ की बताई रिलीज डेट

गाने के पोस्टर को शेयर कर अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, “खुश होने के लिए तैयार हो जाइए. ‘हिटमैन’ गाना 17 दिसंबर को रिलीज होगा!

Sonu Sood

हिटमैन गाने में दिखेंगे यो यो हनी सिंह.

अपनी पहली निर्देशित फिल्म ‘फतेह’ की रिलीज को लेकर एक्साइटेड अभिनेता सोनू सूद फैंस के साथ पल-पल के अपडेट शेयर करते हैं. सूद ने एक पोस्टर शेयर कर फैंस को बताया कि फिल्म के नए गाने ‘हिटमैन’ में हनी सिंह का जादू दिखेगा.

अपकमिंग फिल्म ‘फतेह’ के तड़क-भड़क म्यूजिक से सजे गाने का टाइटल ‘हिटमैन’ है और इसमें सोनू सूद का कमाल और रैपर हनी सिंह का स्वैग एक साथ देखने को मिलेगा.

रिलीज होगा गाना

गाने के पोस्टर को शेयर कर अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, “खुश होने के लिए तैयार हो जाइए. ‘हिटमैन’ गाना 17 दिसंबर को रिलीज होगा! फतेह 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. ‘हिटमैन’ में सोनू सूद के साथ हनी सिंह का शानदार कोलाब देखने को मिलेगा, 17 दिसंबर को आउट होगा!

पोस्टर में सोनू सूद और हनी सिंह ब्लैक सूट-बूट

पोस्टर में काले सूट बूट में सोनू सूद के साथ हनी सिंह खड़े नजर आए और दोनों हाथ में राइफल पकड़े हैं. ‘हिटमैन’ ‘फतेह’ एल्बम का दूसरा ट्रैक है. इससे पहले, यह बताया गया था कि सिंगर लॉयर कोटलर ने ‘फतेह’ में ‘कॉल टू लाइफ’ टाइटल गाने को अपनी आवाज दी, जो कि फिल्म का पहला गाना है.

यह भी पढ़ें- ये है बॉलीवुड की वो फिल्म जिसने पहले दिन कमाए थे सिर्फ 56 रुपये, फिर रिलीज के 4 महीने बाद ‘शोले’ को दी कड़ी टक्कर, बनी सुपरहिट

एक्शन फिल्म की सफलता और प्रमोशन को लेकर सोनू सूद ने तैयारी शुरू कर दी. हाल ही में अभिनेता उज्जैन स्थित महाकालेश्वर के दर्शन करने पहुंचे थे, जहां मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया था कि फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आएगी.

फिल्म में कौन से सितारे?

फिल्म में सोनू सूद के साथ जैकलीन फर्नांडिस, नसीरुद्दीन शाह और विजय राज अहम भूमिका में हैं. जी स्टूडियोज के उमेश केआर बंसल और शक्ति सागर प्रोडक्शंस की सोनाली सूद द्वारा निर्मित और अजय धामा सह-निर्माता हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital