Bharat Express DD Free Dish

वो मशहूर एक्ट्रेस जिसे बोल्ड फोटोशूट करवाना पड़ा महंगा, मां ने पीट-पीटकर उधेड़ दी थी चमड़ी, क्या आप जानते हैं नाम?

आज हम आपको एक ऐसी मशहूर एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने राजेश खन्ना जैसे दिग्गज कलाकार के साथ काम किया. लेकिन एक बोल्ड फोटोशूट करवाने की उन्हें ऐसी सजा मिली जिसके बारे में आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं.

sonam khan

सोनम खान

Sonam Khan: आज के समय में फिल्म इंडस्ट्री पूरी तरह से बदल गई है. अब किसिंग सीन, इंटीमेट सीन और बोल्ड फोटोशूट करवाना आम बात हो गई है. इसे बिना तो फिल्में हिट ही नहीं होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंटस्ट्री में एक ऐसी मशहूर एक्ट्रेस का भी नाम शामिल है जिसे बोल्ड फोटोशूट करवाने की सजा मिली थी. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं राजेश खन्ना के साथ काम कर चुकी उस बॉलीवुड की सुंदर हसीना के बारे में.

एक्ट्रेस ने इस फिल्म से की करियर की शुरुआत

जी हां वो कोई और नहीं बल्कि सोनम खान है. सोनम खान बॉलीवुड इंडस्ट्री की वो एक्ट्रेस है जिन्होंने बहुत ज्यादा फिल्मों में काम नहीं किया लेकिन आज भी लोगों के दिलो में उनके लिए जगह है. जैसे ही ‘तिरछी टोपी वाले’ गाना प्ले होता है उनका चेहरा याद आ जाता है.

एक्ट्रेस ने फिल्म ‘विजय’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने राजेश खन्ना, ऋषि कपूर, अनिल कपूर और हेमा मालिनी जैसे कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. लेकिन उन्हें असली पहचान फिल्म ‘अजूबा’ और ‘त्रिदेव’ से मिली . वहीं उनका गाना तिरछी टोपी वाले इतना हिट हो गया कि वो रातों रात स्टार बन गई.

यह भी पढ़ें: जब शूटिंग के सेट पर आधी मूंछ और आधा सिर मुंडवाकर पहुंचे थे Kishor Kumar, दिलचस्प है इसके पीछे की वजह

सोनम खान को बोल्ड फोटोशूट करवाना पड़ा महंगा

सोनम खान ने हाल में हुए एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनका परिवार बहुत रुढ़िवादी विचारों वाला था. परिवार में काफी पुराने विचारों को फॉलो किया जाता था. यही वजह थी कि एक बार बोल्ड फोटोशूट करवाने की वजह से उन्हें मार भी खानी पड़ी. जैसे ही उनकी मां ने मैग्जीन में सोनम का बोल्ड फोटो देखा तो वो भड़क गई और सोनम को जोरदार थप्पड़ मारा.

मां ने पीट-पीटकर उधेड़ दी थी चमड़ी

सोनम खान ने आगे बताया था कि उन्होंने मैग्जीन के फोटोशूट में स्किन कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई थी और वह लंबी घास में छिपी हुई थीं. इस फोटोशूट के बाद एक्ट्रेस को लगा कि वो काफी अच्छी लग रही हैं. जैसे ही मैग्जीन उनकी मां ने देखी तो वो गुस्से से आग बबूला हो गई और उन्होंने मैग्जीन को फाड़ दिया और पीट-पीटकर उनकी चमड़ी उधेड़ दी. बता दें कि सोनम कपूर बॉलीवुड के फेमस विलेन रजा मुराद की भतीजी है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read