Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बलिया में युवा चेतना का मकर संक्रांति मिलन समारोह: 10,000 से ज्यादा लोग जुटे, दही-चूड़ा का प्रसाद बंटा

उत्तर प्रदेश में युवा चेतना संगठन द्वारा बलिया के अंदर मकर संक्रांति मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह का उद्घाटन सांसद नीरज शेखर ने किया. संगठन प्रमुख रोहित कुमार सिंह ने PM मोदी के कुशल नेतृत्व की सराहना की.

Makar Sankranti fest by Youth Chetna

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Rohit Kumar Singh’s Youth Chetna: उत्तर प्रदेश में बलिया के मालदेपुर मोड़ पर युवा चेतना संगठन द्वारा मकर संक्रांति मिलन समारोह आयोजित किया गया. इस समारोह में 10,000 से अधिक लोग जुटे. मुख्य आयोजक युवा चेतना संगठन के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह थे.

समारोह का उद्घाटन और उद्देश्य

इस समारोह का उद्घाटन भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद नीरज शेखर ने किया. नीरज शेखर ने युवा चेतना संगठन की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन सामाजिक और राष्ट्रीय चेतना के जागरण के लिए अद्भुत काम कर रहा है.

रोहित कुमार सिंह का संबोधन

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने समारोह में कहा कि उनका संगठन बलिया से लेकर दिल्ली तक प्रगति के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है. उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि आजकल विपक्ष मुद्दाविहीन राजनीति कर रहा है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में भारत की बढ़ती ताकत का जिक्र करते हुए कहा कि आज भारत का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है.

भोजन-प्रसाद की विशेष व्यवस्था

समारोह में आए सभी लोगों के लिए दही, चूड़ा, गुड़ और सब्जी का विशेष इंतजाम किया गया था, जिससे सभी उपस्थित लोग आनंदित हुए. हजारों लोगों ने यह भोजन-प्रसाद पाया.

यह भी पढ़िए: युवा चेतना की सराहनीय पहल — बलिया के गांवों में हजारों जरूरतमंद लोगों को वितरित किए गए कंबल, देखें तस्वीरें

  • भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital