Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

3 साल पहले कूड़े के ढेर में मिले विवेक की बदली किस्मत, अमेरिकी CEO ने लिया गोद

जानकारी के अनुसार, बच्चे का नाम विवेक (बदला हुआ नाम) है. तीन साल पहले यह बच्चा जब नवजात स्थिति में था, तब इसे एक कूड़े के ढेर में फेंक दिया गया था, जिसके बाद इसे शिशु संरक्षण गृह में रखा गया.

प्रतीकात्मक फोटो.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक कूड़े के ढेर पर मिले एक बच्चे की किस्मत अचानक बदल गई है. यह बच्चा अब अमेरिका में रहेगा और वहीं पढ़ाई लिखाई करेगा. दरअसल अमेरिका में रहने वाले एक दंपत्ति ने इस बच्चे को गोद ले लिया है. गोद लेने वाला व्यक्ति अमेरिका की एक बड़ी कंपनी में CEO के रूप में कार्यरत है.

गोद लेने के लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और प्रशासन से भी इसकी मंजूरी मिल चुकी है. बच्चे का पासपोर्ट बनाने का काम जारी है उसके बाद वह अमेरिका के लिए अपनी उड़ान भरेगा.

3 साल पहले कूड़े के ढेर में मिला विवेक

जानकारी के अनुसार, बच्चे का नाम विवेक (बदला हुआ नाम) है. तीन साल पहले यह बच्चा जब नवजात स्थिति में था, तब इसे एक कूड़े के ढेर में फेंक दिया गया था, जिसके बाद इसे शिशु संरक्षण गृह में रखा गया. विवेक को गोद लेने के लिए उसके CEO पिता कई बार लखनऊ आए और बच्चे के बारे में जानकारी जुटाई. फिर उसे गोद लेने का निर्णय किया. फिलहाल विवेक का पासपोर्ट बनाने का काम प्रक्रिया में है. पासपोर्ट बनाने के बाद वह अमेरिका के लिए रवाना हो जाएगा.

पिछले सप्ताह विवेक को गोद लेने के लिए एसडीेएम के यहां हुई जरूरी सुनवाई में अमेरिकी पति-पत्नी मौजुद रहे. विवेक को गोद लेने वाले पिता ने बताया कि बच्चे को गोद लेने के दो वजह हैं. एक तो उनके बेटे को एक भाई मिल जाएगा और दूसरा कि एक बेसहारा को परिवार मिल जाएगा.


ये भी पढ़ें: Kim Jong Un का नया फरमान, उत्तर कोरिया में हॉट डॉग बैन, खाते या बेचते हुए धराए तो होगी लेबर कैंप की सजा


– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital