Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

VIDEO: पीएम मोदी ने दप्पु बजाते कलाकार के हाथों को अपने माथे से लगाया, जी किशन रेड्डी ने की सराहना

प्रधानमंत्री मोदी ने एक दप्पू कलाकार के हाथों को अपने माथे से लगाया था. इस पर जी किशन रेड्डी ने पीएम की सराहना की. साथ ही उन राजनीतिक नेताओं के विरोधाभास के बारे में बात की जो ऐसे लोगों के साथ अछूत जैसा व्यवहार करते हैं.

G Kishan Reddy

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दप्पू आर्टिस्ट के हाथों को माथे से लगाया था.

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता जी. किशन रेड्डी ने आज सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट में प्रधानमंत्री मोदी की खूब सराहना की. किशन रेड्डी ने मित्तापल्ली सुंदर के पोस्ट की सराहना करते हुए एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के एक अनोखे दृश्य को साझा किया.

इस ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा एक दप्पु कलाकार के हाथों को माथे से छूने को हृदयस्पर्शी बताया गया और इसे कुछ राजनीतिक नेताओं के पाखंड को उजागर करने के रूप में पेश किया गया. बता दें कि दप्पु एक पारंपरिक संगीत वाद्ययंत्र है, जो आमतौर पर तेलंगाना में अनुसूचित जाति समुदाय के लोग बजाते हैं.

किशन रेड्डी ने पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन लोगों को सम्मान दिया, जिन्हें कुछ नेताओं ने अछूत समझा और जिन्हें वर्षों तक समाज से अलग रखा. इस पोस्ट में यह सवाल उठाया गया कि क्या ऐसे नेता कभी इन लोगों को इंसान समझ पाए?

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के इस दृष्टिकोण को एक प्रेरणास्त्रोत बताया और कहा कि यह दृश्य उनके दिल को छू गया है. साथ ही, उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से तेलंगाना आने की अपील की, यह कहते हुए कि वहां लोग दप्पु बजाएंगे.

अनुसूचित जाति के लोग बजाते हैं दप्पु

किशन रेड्डी ने अपने ट्वीट के अंत में ये भी लिखा कि दप्पु एक पारंपरिक संगीत वाद्ययंत्र है, जिसे आमतौर पर तेलंगाना के अनुसूचित जाति समुदाय के लोग बजाते हैं. यह उनके सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान का हिस्सा है.

तेलंगाना से लोकसभा सांसद हैं रेड्डी

किशन रेड्डी भाजपा के वरिष्ठ नेता और तेलंगाना से लोकसभा सांसद हैं. वह कई बार पार्टी की योजनाओं और मोदी सरकार के फैसलों का समर्थन करते आए हैं और राज्य के विकास के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं.

  • भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital