Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Delhi Election: दिल्ली चुनाव के लिए BJP आज जारी करेगी संकल्प पत्र

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी आज (17 जनवरी) संकल्प पत्र जारी करेगी. दोपहर 2 बजे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संकल्प पत्र जारी करेंगे. 

JP Nadda

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा.

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी आज (17 जनवरी) संकल्प पत्र जारी करेगी. दोपहर 2 बजे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संकल्प पत्र जारी करेंगे.  माना जा रहा है कि बीजेपी इस संकल्प पत्र में कई मुफ्त योजनाओं का ऐलान भी कर सकती है.

68 सीटों पर बीजेपी ने उतारे उम्मीदवार

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नॉमिनेशन का आज आखिरी दिन है. बीजेपी ने 70 में 68 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. वहीं दो सीटें अपनी सहयोगी पार्टियों जेडीयू और एलजेपी (रामविलास) के लिए छोड़ी है. इन दो सीटों में बुराड़ी और देवली सीट है.

यह भी पढ़ें- BJP Candidates List Delhi: दिल्‍ली चुनाव 2025 के लिए BJP उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी, 9 नाम घोषित

5 फरवरी को होगा मतदान

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान 5 फरवरी को सिंगल फेज में होगा. चुनाव आयोग के मुताबिक कुल 83,49,645 पुरुष, 71,73,952 महिला और 1,261 थर्ड जेंडर को मिलाकर कुल 1.55 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. नतीजे का ऐलान 8 फरवरी को होगा.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital