Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Ind Vs Eng 1st T-20: युजवेंद्र चहल का रिकॉर्ड तोड़ा, अब विकेटों के शतक की दहलीज पर पहुंचे अर्शदीप सिंह

भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता में खेले गए टी20 मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की.

Arshdeep Singh

भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह

भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता में खेले गए टी20 मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की. अर्शदीप अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने यह मुकाम मंगलवार, 22 जनवरी को इंग्लैंड के खिलाफ 2 विकेट लेकर हासिल किया.

युजवेंद्र चहल को छोड़ा पीछे

अर्शदीप सिंह ने टी20 इंटरनेशनल में युजवेंद्र चहल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. चहल ने 80 मैचों में 96 विकेट लिए थे, जबकि अर्शदीप ने सिर्फ 61 मैचों में 97 विकेट लेकर उन्हें पीछे छोड़ दिया.

इस सूची में भुवनेश्वर कुमार (90 विकेट, 87 मैच), जसप्रीत बुमराह (89 विकेट, 70 मैच), और हार्दिक पंड्या (89 विकेट, 110 मैच) उनसे काफी पीछे हैं.

ऐतिहासिक शतक के करीब अर्शदीप

अर्शदीप सिंह अब टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बनने की कगार पर हैं. अभी तक यह कारनामा कोई भारतीय गेंदबाज नहीं कर सका है.

साल्ट और डकेट बने शिकार

कोलकाता के मैदान पर अर्शदीप ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर दबदबा बनाया. उन्होंने अपने पहले ही ओवर में फिल साल्ट को विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों कैच आउट कराया. इसके बाद पारी के तीसरे ओवर में बेन डकेट को रिंकू सिंह के हाथों कैच कराकर अपनी टीम को दूसरी सफलता दिलाई.

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन

  1. अभिषेक शर्मा
  2. संजू सैमसन (विकेटकीपर)
  3. तिलक वर्मा
  4. सूर्यकुमार यादव
  5. हार्दिक पंड्या (कप्तान)
  6. रिंकू सिंह
  7. नीतीश रेड्डी
  8. अक्षर पटेल
  9. रवि बिश्नोई
  10. वरुण चक्रवर्ती
  11. अर्शदीप सिंह

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

  1. बेन डकेट
  2. फिल साल्ट (विकेटकीपर)
  3. जोस बटलर (कप्तान)
  4. हैरी ब्रूक
  5. लियाम लिविंगस्टोन
  6. जैकब बेथेल
  7. जेमी ओवरटन
  8. गस एटकिंसन
  9. जोफ्रा आर्चर
  10. आदिल राशिद
  11. मार्क वुड

भारतीय क्रिकेट के लिए खास अर्शदीप की उपलब्धि

अर्शदीप सिंह की यह ऐतिहासिक उपलब्धि भारतीय क्रिकेट के लिए गौरव का क्षण है. उनकी लगातार बेहतरीन गेंदबाजी ने टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है. भारतीय फैंस को अब उनसे 100 विकेट का रिकॉर्ड बनाने की उम्मीद है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Chhath Puja 2026