Budget 2025: 31 जनवरी से बजट सत्र 2025-26 शुरू होने वाला है, जिसका 13 फरवरी को समापन होगा. इसके बाद 10 मार्च से सत्र के दुसरे हिस्से (Budget Session) की शुरुआत होगी, जो 4अप्रैल तक चलेगा. 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार 3.0 की दुसरा यूनियन बजट पेश करेंगी. वित्त मंत्री ने पिछला बजट 48 लाख करोड़ रुपये से अधिक का पेश किया था. इस बार अनुमान है कि यह आंकड़ा 50 लाख करोड़ से पार चला जाएगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) का यह लगातार 8वां बजट होगा. निर्मला सीतारमण लगतार आठ बार बजट पेश करने वाली भारत के इतिहास की पहली वित्त मंत्री होंगी.
इसके अलावा भी वित्त मंत्री कुछ और रिकॉर्ड अपने नाम करेंगी. आज हम देश में सबसे अधिक बार बजट पेश करने वाले वित्त मंत्रियों के बारे में जानते हैं. जानेंगे कि किसने सबसे अधिक बार बजट पेश किया हैं.
सबसे पहले किसने पेश किया बजट
आजाद भारत में पहली बार बजट 171.15 करोड़ रुपये का पेश किया गया था. आरके षणमुखम चेट्टी (RK Shanmukham Chetty) आजाद भारत के पहले वित्त मंत्री थे, जिन्होंने 1947-48 तक देश में वित्त मंत्री का पदभार संभाला. 26 नवंबर 1947 को वित्त मंत्री आरके षणमुखम चेट्टी ने देश का पहला बजट (First Budget) पेश किया. यह अंतरिम बजट था, जो कि साढ़े सात महीनों के लिए था. देश का पहला बजट 171.15 करोड़ रुपये का था और तब राजस्व घाटा (Fiscal Deficit) 24.59 करोड़ रुपये का रहा था.
सबसे ज्यादा बार किसने पेश किया बजट
देश के पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई (Morarji Desai) के नाम अब तक सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड दर्ज है, जिसे अब तक कोई भी वित्त मंत्री अपने नाम नहीं कर पाया है. वित्त मंत्री के तौर पर मोरारजी देसाई ने कुल 10 बार बजट पेश किया है. मोरारजी देसाई का कार्यकाल दो भागों में बंटा है. पहला 1959-1963, दुसरा 1967 से 1969 तक. इसमें दो अंतरिम और 8 यूनियन बजट शामिल हैं. मोरारजी देसाई ने अपना पहला बजट 28 फरवरी 1959 को पेश किया. इसके बाद लगातार 1962 तक 3 यूनियन बजट और 1962 में ही एक अंतरिम बजट पेश किया. अपने दुसरे कार्यकाल में वित्त मंत्री देसाई ने 1967 में एक अंतरिम बजट और 1967 से लगातार 3 यूनियन बजट पेश किया.
निर्मला सीतारमण ने कितनी बार पेश किया बजट
निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री के तौर पर 2019 से लगातार बजट (Budget) पेश कर रही हैं. आगामी 1 फरवरी को वह लगातार 8वीं बार बजट पेश करेंगी. हालांकि, वह 23 जुलाई 2024 को 7वीं बार बजट पेश कर पूर्व वित्त मंत्री मोरारजी देसाई के लगातार 6 बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड तोड़ चुकी हैं. निर्मला सीतारमण ने अपने कार्यकाल में अब तक एक अंतरिम और 6 यूनियन बजट पेश किया है. वित्त मंत्री द्वारा अंतरिम बजट चुनावी साल फरवरी 2024 में पेश किया गया था. आगामी बजट के साथ निर्मला सीतारमण पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के 8 बार बजट पेश करने के आंकड़े को मैच कर जाएंगी.
चिदंबरम के नाम दुसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड
कांग्रेस दिग्गज और देश के पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम (P Chidambaram) सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने वाले मामले में दुसरे नंबर पर हैं. वित्त मंत्री रहते चिदंबरम ने टोटल 9 बार बजट पेश किया है. उन्होंने अपना पहला बजट 1996 में प्रधानमंत्री एच डी देवडौड़ा के कार्यकाल में पेश किया था. जिसके बाद काग्रेंस नेतृत्व वाली UPA-1और UPA-2 में वित्त मंत्री रहते 7 बार बजट पेश किया. हालांकि, 2004-2014 के बीच वह 3 साल के लिए गृह मंत्री भी रहे हैं.
प्रणब मुखर्जी ने 8 बार पेश किया बजट
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (Pranab Mukherjee) ने वित्त मंत्री रहते टोटल 8 बार बजट पेश किया. पहला बजट 1982 में पेश करने के बाद उन्होंने 2009 से 2012 तक लगातार बजट पेश किया.
ये भी पढ़ें: 1947 से 2024 तक भारत और पाकिस्तान कौन कहां पहुंचा, भारत का बजट 48 लाख करोड़, पाकिस्तान का कितना.. जानिए सब कुछ
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



