Budget 2025: 120 करोड़ से अधिक की आबादी वाला देश भारत और लगभग 25 करोड़ की आबादी वाला देश पाकिस्तान, दोनों मुल्कों ने ठीक 15 अगस्त 1947 की रात एक साथ चलना शुरू किया था. पहले ने पिछले 77 सालों में भीषण गरीबी, अशिक्षा, जंग, सीमा तनाव, आंतरिक अशांति और आर्थिक चुनौतियों का सामना करते हुए भी भरपूर तरक्की की और विश्व भर में विज्ञान, तकनीक, अंतरिक्ष, बांध, उन्नत शिक्षण संस्थानों से अपनी धाक जमाई. जबकि दूसरी ओर उत्तर-पश्चिम सीमा पार खड़ा देश पाकिस्तान विकास के बहुत से पैमानों पर आज भी पिछड़ा है.
भारत से तुलना करने पर हम पातें हैं कि पाकिस्तान चला तो हिंदुस्तान के साथ था पर जहां आज भारत खड़ा है, वहां से कहीं पीछे छुट गया है. आजादी के वक्त यानी 26 नवंबर 1947 को भारत ने महज 171.15 करोड़ रुपये का अपना पहला (Budget 1947) बजट पेश किया था, जो कि 23 जुलाई 2024 (Budget 2024) तक 48 लाख 20 हजार 512 करोड़ पहुंच चुका है.
वहीं पाकिस्तान का आखिरी बजट 18.9 ट्रिलियन पाकिस्तानी रुपये था. वर्तमान में भारत का 1 रुपया पाकिस्तान के 3.22 रुपये (PKR) के बराबर है
पाकिस्तान कितना पीछे है
1947 में भारत की जीडीपी (India GDP) का साइज 2 लाख 33 हजार करोड़ था. आंकड़ों के मुताबिक, 1950 में पाकिस्तान के पास तब 3 अरब डॉलर यानि अभी के हिसाब से लगभग 26 हजार करोड़ रुपये की GDP थी. मगर 75 सालों के बाद 2024 में भारत पाकिस्तान के मुकाबले विशालकाय 3.39 ट्रिलियन डॉलर यानि लगभग 294 लाख करोड़ की जीडीपी के साथ खड़ा है. इसकी तुलना में पाकिस्तान की जीडीपी (Pakistan GDP) महज 375 अरब डॉलर है, जो कि भारत से 10 गुना छोटी है.
शिक्षा और स्वास्थ पर कौन ज्यादा खर्च करता है
पाकिस्तान ने वित्त वर्ष 2022 में शिक्षा पर 1101 अरब रुपये और स्वास्थ पर 24.21 अरब खर्च किया है. वहीं 2024-25 के लिए भारत का शिक्षा बजट 1 लाख 20 हजार करोड़ था और स्वास्थ पर 87 हजार करोड़ से अधिक का बजट पेश किया गया था.
रक्षा बजट किसका ज्यादा है
किसी भी देश के लिए सेना उसकी रीढ़ है. इसलिए लगभग सब देश रक्षा पर भर भर कर पैसा खर्च करते है. भारत वर्तमान में दुनिया का चौथा सबसे ताकतवर देश है. जबकि पाकिस्तान इस रैंक में दस नंबर पर आता है. भारत का 2024-25 के लिए रक्षा बजट (India Defence Budget) 6.22 लाख करोड़ है. वहीं पाकिस्तान का आखिरी रक्षा बजट (Pakistan Defence Budget) 1 लाख 10 हजार करोड़ था, जो कि पाकिस्तान के कुल बजट का 17.5% है.
अल्पसंख्यकों पर किसका खर्च है अधिक
भारत का साल 2024-25 के लिए माइनॉरिटी बजट 3 हजार 183 करोड़ था, जो कि साल-दर साल थोड़ा ऊपर नीचे होता रहता है. जबकि पाकिस्तान में 5% अल्पसंख्यक आबादी होने के बावजूद आखिरी माइनॉरिटी बजट शुन्य है.
ये भी पढ़ें: 2024 में सरकार के खाते में GST से आए 21 लाख करोड़, तो जानिये Budget 2025 में मिलेगी आपको क्या बंपर सौगात
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



