दिल्ली हाई कोर्ट.
दिल्ली दंगों पर आधारित “फिल्म 2020 दिल्ली” की रिलीज पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट 31 जनवरी को सुनवाई करेगा. कोर्ट ने याचिकाकर्ता से दूसरे पक्ष को कॉपी सर्व करने को कहा है. यह याचिका दिल्ली दंगों के आरोप में जेल में बंद शरजील इमाम की ओर से दायर की गई है.
फिल्म की कड़वी सच्चाई को दिखाया
जस्टिस सचिन दत्ता की बेंच ने याचिका पर सुनवाई के बाद केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड, दिल्ली पुलिस व फिल्म निदेशक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. शरजील इमाम ने अपनी याचिका में फिल्म की प्री-स्क्रीनिंग की मांग की है. कोर्ट ने फिल्म का ट्रेलर देखने की मांग को ठुकरा दिया है. इस फिल्म में दिल्ली दंगों की अनकही सच्चाई की कहानी देखने को मिलेगा. फिल्म में शाहीनबाग से शुरू हुए सीएए विरोध और दिल्ली में भड़के दंगों को दिखाया जाएगा.
इस फिल्म की पूरी कहानी 24 फरवरी के इर्दगिर्द घूम रही है. जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दिल्ली में थे वही दूसरी तरफ दिल्ली में दंगे हो रहे थे. इन दंगों में 53 लोगों की जान चली गई थी.इस फ़िल्म को उस कड़वी सच्चाई को दिखाया गया है जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुकी है.
फिल्म को बनाने की बड़ी चुनौती
2020 दिल्ली फिल्म के माध्यम से फिल्म निर्माता देवेंद्र मालवीय ने कहा इतने भयावह दंगों और आगजनी को सिंगल शॉट आभास देना बहुत बड़ी चुनौती थी, यह फिल्म इस बात का प्रमाण है कि जब रचनात्मकता और दृढ़ संकल्प साथ आते हैं, तो एक फिल्ममेकर अपना लक्ष्य हासिल कर ही लेता है. इस फिल्म के जरिए पड़ोसी देशों में हिंदू अल्पसख्यकों की दुर्दशा को उजागर करता है. खासतौर पर इन देशों में हिंदू बेटियों के रेप, हत्या, धर्मांतरण के साथ ही बंधुआ गुलामी जैसे अत्याचारों से त्रस्त भारत आने की उम्मीद में मर रहे है.
मिडास टच फिल्म प्रोडक्शन द्वारा विजुअल बर्डस स्टूडियों के सहयोग से निर्मित इस फिल्म का लेखन और निर्देशन देवेंद्र मालवीय ने किया है. जबकि निर्माता नंदकिशोर मालवीय, आशु मालवीय और अमित मालवीय हैं.
फिल्म रिलीज करने की मांग पर लगाई रोक
फिल्म की रचनात्मक निर्देशक विकास कल्पना द्विवेदी है और कार्यकारी निर्माता सैय्यद फराज है. इसमें बृजेंद्र काला, चेतन शर्मा, आकाशदीप अरोड़ा, सिद्धार्थ भारद्वाज, भूपेश सिंह और समर जय सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. यह फिल्म 2 फरवरी को रिलीज होने वाली है. इसको लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर फिल्म का प्रचार करके मतदाताओं को प्रभावित करने का आरोप लगाया है. साथ ही चुनाव आयोग से फिल्म के रिलीज करने पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है.
ये भी पढ़ें: महिला सम्मान योजना पर दिल्ली हाई कोर्ट में 21 मई को सुनवाई
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
