महंत दिव्या गिरी, लखनऊ के प्रसिद्ध मनकामेश्वर मंदिर की महंत हैं.
लखनऊ स्थित प्रसिद्ध मनकामेश्वर मंदिर की महंत दिव्या गिरी ने महाकुंभ 2025 के दौरान अडानी समूह द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की. उन्होंने विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण को लेकर उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में चलाए जा रहे कार्यक्रमों की भी प्रशंसा की.
महंत दिव्या गिरी ने कहा कि अडानी समूह के कार्यों से यह सिद्ध होता है कि सेवा ही सच्ची भक्ति है और यही भारतीय संस्कृति का मूल है. उनके अनुसार, अडानी समूह के प्रयासों से महाकुंभ का आयोजन और भी समृद्ध और सुविधाजनक बन चुका है.
महाकुंभ 2025 में अडानी समूह का योगदान
गौरतलब हो कि अडानी समूह ने महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं के लिए कई सेवा कार्यों की शुरुआत की. समूह ने गीता प्रेस के साथ मिलकर एक करोड़ “आरती संग्रह” की निःशुल्क वितरण की योजना बनाई. इसके साथ ही, इस्कान के माध्यम से प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं को महाप्रसाद उपलब्ध कराया जा रहा है. इसके अतिरिक्त, अडानी समूह ने महाकुंभ क्षेत्र में बुजुर्गों, महिलाओं और असहाय श्रद्धालुओं के लिए 4 दर्जन से ज्यादा गोल्फ कार्ट की मुफ्त सेवा शुरू की, जिससे संगम स्नान को सुगम बनाया जा रहा है.

1 करोड़ “आरती संग्रह” का निःशुल्क वितरण
महाकुंभ 2025 में गीता प्रेस ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इसने भारतीय संस्कृति के प्रचार और प्रसार के उद्देश्य से महाकुंभ में श्रद्धालुओं को एक करोड़ “आरती संग्रह” की निःशुल्क प्रतियाँ वितरित कीं. यह संग्रह भक्ति भजनों और आरतियों का संकलन है, जिसे गीता प्रेस द्वारा प्रकाशित किया गया है. यह पहल सनातन साहित्य सेवा के अंतर्गत आती है और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार में एक अहम कदम है. महाकुंभ के दौरान गीता प्रेस के योगदान ने श्रद्धालुओं को भारतीय संस्कृति से जुड़ने का एक और अवसर प्रदान किया है.
इस प्रकार, महाकुंभ 2025 में अडानी समूह और गीता प्रेस दोनों ने भारतीय संस्कृति के संरक्षण, प्रचार और प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. इन दोनों के प्रयासों से महाकुंभ में श्रद्धालुओं को एक यादगार और समृद्ध धार्मिक अनुभव प्राप्त हो रहा है, जो भारतीय संस्कृति की गहरी जड़ें और आस्थाएँ प्रकट करता है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


