मौलाना साजिद रशीदी
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस (Congress) का चुनावी भविष्य EVM में कैद हो चुकी है. वहीं चुनावी नतीजों का बेसब्री से इंतजार हो रहा है, लेकिन इस बीच ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन (All India Imam Association) के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी (Maulana Sajid Rashidi) ने एक बड़ा बयान देकर सभी को चौंका दिया है.
मौलाना साजिद रशीदी ने बताया कि उन्होंने इस बार अपने जीवन में पहली बार बीजेपी को वोट दिया है. उनका कहना है कि वह इस धारणा को तोड़ना चाहते थे कि मुसलमान कभी बीजेपी को वोट नहीं देते.
#WATCH | Delhi | All India Imam Association (AIIA) President Moulana Sajid Rashidi says, “I have voted for the BJP (in Delhi elections) and made my video viral as fear is induced in Muslims in the name of BJP and the opposition parties say that Muslims do not vote for the BJP.… pic.twitter.com/YenX0KkWhW
— ANI (@ANI) February 6, 2025
बीजेपी को लेकर क्यों बदला रुख?
एक चैनल को दिए इंटरव्यू में मौलाना रशीदी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर उन्हें गले लगाना चाहते हैं, ठीक वैसे ही जैसे मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति को गले लगाया था. उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी को सच्चे दिल से मुस्लिम समुदाय को अपनाना चाहिए.
रशीदी ने यह भी स्पष्ट किया कि वह किसी को एकजुट होकर किसी विशेष पार्टी को वोट देने की अपील नहीं कर रहे, बल्कि यह बताना चाहते हैं कि मुसलमान सिर्फ बीजेपी को हराने के लिए वोट नहीं करता. उन्होंने कहा कि मुसलमानों को किसी एक पार्टी का समर्थक नहीं समझना चाहिए.
अमित मालवीय ने किया X पर पोस्ट
अमित मालवीय ने ‘X’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि
“ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के मौलाना साजिद रशीदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी को वोट देने की बात कही है. यह कोई अकेली घटना नहीं है, और यदि मुसलमान भी बड़े पैमाने पर बीजेपी का समर्थन करने लगते हैं, तो तथाकथित ‘धर्मनिरपेक्ष’ पार्टियों को चिंता करनी चाहिए.”
Sajid Rashidi of All India Imam Association says he voted for the BJP in the Delhi Assembly election. This is not an isolated instance, and the so called ‘secular’ parties should be worried if Muslims also start supporting the BJP in a big way. pic.twitter.com/fpykLB7I54
— Amit Malviya (@amitmalviya) February 5, 2025
आप और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल
मौलाना साजिद रशीदी ने आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस (Congress) पर भी सवाल उठाए. उन्होंने पूछा कि दिल्ली दंगों के दौरान केजरीवाल सरकार ने मुसलमानों के लिए क्या किया? उन्होंने कांग्रेस को भी घेरा और कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) दंगों के बाद मुस्तफाबाद तो गए, लेकिन ताहिर हुसैन (Tahir hussain) के घर क्यों नहीं गए?
इसके अलावा, उन्होंने Covid-19 महामारी के दौरान AAP सरकार द्वारा तबलीगी जमात (Tablighi Jamaat) को निशाना बनाए जाने पर भी नाराजगी जताई.
‘सभी पार्टियां एक जैसी हैं’
रशीदी का मानना है कि सभी राजनीतिक दलों का रवैया मुसलमानों के प्रति एक जैसा है. उन्होंने कहा कि जब कोई समुदाय किसी पार्टी को वोट देता है, तो उसे उम्मीद होती है कि पार्टी उसके अधिकारों की रक्षा करेगी.
‘बीजेपी से डरने की जरूरत नहीं’
मौलाना रशीदी ने दावा किया कि वह अकेले नहीं हैं जिन्होंने बीजेपी को वोट दिया, बल्कि कई अन्य मुसलमानों ने भी ऐसा किया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी से डरने की जरूरत नहीं है और कोई भी मुसलमानों को इस देश से बाहर नहीं निकाल सकता.
इसे भी पढ़ें- Delhi: जंतर-मंतर पर राहुल-अखिलेश का हल्ला बोल! DMK छात्र विंग यूजीसी मसौदा नियमों के खिलाफ आज करेगी प्रदर्शन
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

