Bharat Express 2nd Anniversary: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया संस्थान भारत एक्सप्रेस की दूसरी वर्षगांठ पर शुभकामनाएं देते हुए उसके योगदान की सराहना की. उन्होंने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त की कि भारत एक्सप्रेस ने ‘नये भारत की बात – दिल्ली के साथ’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाई है.
प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि किसी भी संस्थान के लिए दूसरा वर्ष एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है, जब वह यह सुनिश्चित करता है कि जिस उद्देश्य और जोश के साथ उसकी स्थापना हुई थी, उसे वह कायम रखे. उन्होंने प्रसन्नता जताई कि भारत एक्सप्रेस ने अपनी यात्रा में इसी भावना को बनाए रखा है और दो वर्षों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है.
भारत एक्सप्रेस का योगदान
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि आजादी के अमृतकाल में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. भारतीय मीडिया ने ऐतिहासिक बदलावों को न केवल देखा है, बल्कि उन्हें आकार भी दिया है. भारत एक्सप्रेस ने भी विगत दो वर्षों में विभिन्न विषयों पर जन-जागरूकता फैलाने के साथ-साथ भारत को विकसित बनाने के संकल्प को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया है.
उन्होंने कहा कि देश कृषि से लेकर स्टार्टअप, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक हर क्षेत्र में बड़े बदलावों का साक्षी बन रहा है. गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण में मीडिया की भूमिका अहम होती है. भारत एक्सप्रेस भी इस दिशा में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहा है और नए भारत के निर्माण में योगदान दे रहा है.
भारत एक्सप्रेस की पहल
प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर दिल्ली के विकास और बदलाव का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि दिल्ली एक सकारात्मक बदलाव के दौर से गुजर रही है और ऐसे समय में ‘नये भारत की बात – दिल्ली के साथ’ जैसे विषयों पर चर्चा होना बहुत महत्वपूर्ण है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भारत एक्सप्रेस, संवाद को बढ़ावा देकर दिल्ली को एक वैश्विक राजधानी के रूप में स्थापित करने में अपनी भूमिका निभाएगा.
राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में जोर देकर कहा कि भारत को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मीडिया की अहम भूमिका है. उन्होंने विश्वास जताया कि भारत एक्सप्रेस अपने योगदान से राष्ट्र निर्माण की इस यात्रा को निरंतर मजबूती प्रदान करता रहेगा.
अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर भारत एक्सप्रेस को उसकी दूसरी वर्षगांठ पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की.

देखें वीडियो-
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


