राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी
Maha Shivratri 2025: देशभर में आज महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है. घंटियों और शंख की ध्वनि के बीच बम बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं. सुबह से ही शिव भक्त मंदिरों में पहुंच रहे हैं. इस बीच, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ समेत कई नेताओं ने देशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई दी.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को दी बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर लिखा, “मैं सभी देशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक बधाई देती हूं. मेरी प्रार्थना है कि हम सब पर देवाधिदेव महादेव की कृपा बनी रहे तथा हमारा देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे.”
मैं सभी देशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक बधाई देती हूं। मेरी प्रार्थना है कि हम सब पर देवाधिदेव महादेव की कृपा बनी रहे तथा हमारा देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे।
— President of India (@rashtrapatibhvn) February 26, 2025
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी महाशिवरात्रि की दी बधाई
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी देशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई दी. उन्होंने एक्स पर लिखा, “महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. आत्म-चिंतन और आध्यात्मिक जागरूकता का प्रतीक यह पावन पर्व हमें ज्ञान, धैर्य और करुणा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है. मेरी कामना है कि सम्पूर्ण सृष्टि पर भगवान शिव की कृपा बनी रहे और उनके आशीष से हमारा राष्ट्र प्रगति और समृद्धि के पथ पर अग्रसर हो. हर हर महादेव.”
महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। आत्म-चिंतन और आध्यात्मिक जागरूकता का प्रतीक यह पावन पर्व हमें ज्ञान, धैर्य और करुणा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
मेरी कामना है कि सम्पूर्ण सृष्टि पर भगवान शिव की कृपा बनी रहे और उनके आशीष से हमारा…
— Vice-President of India (@VPIndia) February 26, 2025
पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो
पीएम मोदी ने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया. उन्होंने लिखा, “सभी देशवासियों को भगवान भोलेनाथ को समर्पित पावन पर्व महाशिवरात्रि की असीम शुभकामनाएं. यह दिव्य अवसर आप सभी के लिए सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए, साथ ही विकसित भारत के संकल्प को सुदृढ़ करे, यही कामना है. हर-हर महादेव!”
सभी देशवासियों को भगवान भोलेनाथ को समर्पित पावन-पर्व महाशिवरात्रि की असीम शुभकामनाएं। यह दिव्य अवसर आप सभी के लिए सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए, साथ ही विकसित भारत के संकल्प को सुदृढ़ करे, यही कामना है। हर-हर महादेव! pic.twitter.com/4gYM5r4JnR
— Narendra Modi (@narendramodi) February 26, 2025
अमित शाह ने महाशिवरात्रि पर कही ये बात
वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, “महाशिवरात्रि के पावन पर्व की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. शिव और शक्ति के मिलन का यह पर्व अध्यात्म, आत्मचिंतन और आस्था का महापर्व है. देवाधिदेव महादेव से सभी के कल्याण की कामना करता हूं.”
हर हर महादेव!
महाशिवरात्रि के पावन पर्व की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। शिव और शक्ति के मिलन का यह पर्व अध्यात्म, आत्मचिंतन और आस्था का महापर्व है। देवाधिदेव महादेव से सभी के कल्याण की कामना करता हूँ। pic.twitter.com/V4R4QAEEKQ
— Amit Shah (@AmitShah) February 26, 2025
भगवान महादेव से देश की खुशहाली- नितिन गडकरी
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने महाशिवरात्रि की बधाई दी. उन्होंने कहा, “समस्त देशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं. भगवान महादेव से देश की खुशहाली एवं समृद्धि की प्रार्थना करता हूं.”
समस्त देशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।🚩🌼🕉️ भगवान महादेव से देश की खुशहाली एवं समृद्धि की प्रार्थना करता हूं।🙏🏻🚩#Mahashivratri2025 #महाशिवरात्रि#HarHarMahadev #हर_हर_महादेव pic.twitter.com/AMuTvBNADW
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) February 26, 2025
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी देशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी. राहुल गांधी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “सभी को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं! शिवशक्ति की कृपा आप सब पर हमेशा बनी रहे. हर हर महादेव.”
सभी को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!
शिवशक्ति की कृपा आप सब पर हमेशा बनी रहे। हर हर महादेव। pic.twitter.com/w2fGK8SLof
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 26, 2025
CM योगी ने महाशिवरात्रि के पर्व की शुभकामनाएं दीं
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाशिवरात्रि के पर्व की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा, “त्रिभुवनपति भगवान शिव की आराधना और उपासना को समर्पित पावन महापर्व महाशिवरात्रि की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं. देवाधिदेव महादेव और माता पार्वती की कृपा से सभी का कल्याण हो, सम्पूर्ण सृष्टि का उद्धार हो.”
पशूनां पतिं पापनाशं परेशं
गजेन्द्रस्य कृत्तिं वसानं वरेण्यम्।
जटाजूटमध्ये स्फुरद्गाङ्गवारिं
महादेवमेकं स्मरामि स्मरारिम्।।देवाधिदेव महादेव की उपासना के पावन महापर्व महाशिवरात्रि के पुण्य अवसर पर आज @Gorakhnathmndr में विधि-विधान से रुद्राभिषेक कर सभी जीवों के कल्याण हेतु… pic.twitter.com/mnNeLOCdwt
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 26, 2025
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

