Viral Girl Monalisa: महाकुंभ मेले से चर्चा में आई मोनालिसा भोसले आज एक लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बन चुकी हैं. सिंपल लाइफ जीने वाली मोनालिसा अब इंटरनेट सेंसेशन बन गई हैं और उनकी पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ती जा रही है. उनकी प्रसिद्धि न केवल सोशल मीडिया तक सीमित रही, बल्कि इसके चलते उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से भी ऑफर मिला.
हाल ही में मोनालिसा भोसले एक बार फिर सुर्खियों में हैं. महाशिवरात्रि के अवसर पर उन्हें नेपाल में आयोजित “महाशिवरात्रि महोत्सव” में विशेष मेहमान के रूप में आमंत्रित किया गया. इस दौरान उन्होंने दर्शकों से बातचीत की और अपने शानदार डांस मूव्स भी दिखाए.
इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
मोनालिसा ने अपनी इस लाइव परफॉर्मेंस का वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया. वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा,
“मेरी मौलापुर नेपाल महाशिवरात्रि महोत्सव लाइव स्टेज परफॉर्मेंस 2025. मोनालिसा भोसले 08.”
उनके इस वीडियो पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया. एक यूजर ने कमेंट किया, “बहुत अच्छा, इसे जारी रखो.” वहीं, दूसरे ने लिखा, “आप पूरे कॉन्फिडेंस के साथ बोला करो, डरने की कोई जरूरत नहीं है, शुभकामनाएं.” एक अन्य फैन ने लिखा, “बहुत अच्छा लग रहा है मोनालिसा, कामयाबी आपके कदम चूमेगी.”
View this post on Instagram
फिल्म इंडस्ट्री में भी मिला बड़ा मौका
मोनालिसा की बढ़ती लोकप्रियता ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री तक पहुंचा दिया है. निर्देशक सनोज मिश्रा ने उनके साथ एक फिल्म साइन की है. इस फिल्म में मोनालिसा एक लोअर मिडिल क्लास परिवार की लड़की की भूमिका निभा रही हैं, जिसका परिवार खानाबदोश जीवन जीता है और अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए मालाएं बेचता है.
फिल्म की कहानी मणिपुर के एक रिटायर्ड सेना के जवान की बेटी के संघर्षों पर आधारित है, जो खुद सेना में शामिल होने का सपना देखती है. लेकिन इस सपने को पूरा करने के लिए उसे कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे वह अपने संघर्षों से लड़ती है और अपने सपने को पूरा करने में सफल होती है.
समाज के लिए प्रेरणा बनीं मोनालिसा
मोनालिसा भोसले की यह सफलता कई लोगों के लिए प्रेरणादायक है. एक साधारण लड़की से इंटरनेट सेंसेशन बनने तक का उनका सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. उनकी मेहनत और आत्मविश्वास ने उन्हें न सिर्फ सोशल मीडिया स्टार बनाया, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में भी उनका नाम रोशन किया.
अब फैंस को उनकी आने वाली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. मोनालिसा के लिए यह नया सफर और भी रोमांचक होने वाला है.
यहां देखें वीडियो-
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


