तुहिन कांत पांडे नए SEBI प्रमुख
Tuhin Kanta Pandey: केंद्र सरकार ने तुहिन कांत पांडे को अगले तीन साल के लिए सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) का चेयरमैन नियुक्त किया है. वे 28 फरवरी को रिटायर हो रही माधबी पुरी बुच की जगह लेंगे. पांडे ओडिशा कैडर के 1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं और फिलहाल केंद्र सरकार में चार महत्वपूर्ण विभागों के सचिव के रूप में कार्य कर रहे हैं. वे मोदी सरकार 3.0 में प्रमुख सचिवों में से एक माने जाते हैं.
माधबी पुरी बुच ने 2 मार्च 2022 को अजय त्यागी की जगह SEBI के चेयरमैन के रूप में कार्यभार संभाला था. उनके कार्यकाल के दौरान SEBI में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, और वे अपनी सख्त कार्यशैली के लिए प्रसिद्ध रही हैं. माधबी बुच का कार्यकाल 28 फरवरी 2025 को समाप्त हो रहा है. उनके नेतृत्व में SEBI ने पूंजी बाजार में निवेशकों की सुरक्षा और संरक्षण पर खास ध्यान दिया.

तुहिन कांत पांडे
तुहिन कांत पांडे की नियुक्ति के बाद उन्हें केंद्र सरकार के सेक्रेटरी के बराबर सैलरी मिलेगी, जो ₹5.62 लाख प्रति माह होगी. इसके साथ ही उन्हें अन्य सरकारी सुविधाएं भी प्राप्त होंगी. पांडे का अनुभव और उनके प्रशासनिक कार्यों के संदर्भ में यह माना जा रहा है कि वे SEBI को और सशक्त बनाएंगे और पूंजी बाजार से जुड़ी नई चुनौतियों का समाधान करेंगे.
माधबी पुरी बुच
माधबी पुरी बुच ने अपने करियर की शुरुआत 1989 में ICICI बैंक से की थी. इसके बाद, 2007 से 2009 तक उन्होंने ICICI बैंक में एग्जीक्युटिव डायरेक्टर के रूप में कार्य किया. 2009 में ICICI सिक्योरिटीज की मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO के पद पर रही.
2011 में वे सिंगापुर चली गई थीं और वहां ग्रेटर पैसिफिक कैपिटल में कार्य किया. वित्तीय क्षेत्र में 30 साल का अनुभव रखने वाली माधबी पुरी बुच ने कई SEBI समितियों में भी काम किया और अभी हाल ही में SEBI की एडवाइजरी कमेटी में भी थीं.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

