इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2025 की शुरुआत से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार खिलाड़ी ब्रायडन कार्स चोटिल हो गए हैं और अब वह इस सीजन में नहीं खेल पाएंगे. उनकी जगह SRH ने दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर वियान मुल्डर को टीम में शामिल किया है.
ब्रायडन कार्स पहले ही अपने पैर के अंगूठे की चोट से जूझ रहे थे. इसी चोट के चलते वह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से भी बाहर हो गए थे. कार्स को यह चोट इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लाहौर में खेले गए मुकाबले के दौरान लगी थी. इसके बाद इंग्लैंड ने उनकी जगह रेहान अहमद को टीम में शामिल किया था. अब तक कार्स की चोट ठीक नहीं हुई है, इसलिए SRH ने उनकी जगह वियान मुल्डर को टीम में शामिल किया है.
🚨 News 🚨
Sunrisers Hyderabad pick Wiaan Mulder as replacement for injured Brydon Carse.#TATAIPL | @SunRisers | Details 🔽
— IndianPremierLeague (@IPL) March 6, 2025
SRH में 75 लाख में शामिल हुए वियान मुल्डर
SRH ने वियान मुल्डर को 75 लाख रुपये में टीम में जोड़ा है. मुल्डर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अच्छा अनुभव है. उन्होंने 11 टी20 इंटरनेशनल, 18 टेस्ट और 25 वनडे खेले हैं. उनके नाम कुल 60 विकेट और 970 रन दर्ज हैं, जिससे उनकी ऑलराउंड क्षमता का अंदाजा लगाया जा सकता है.
आईपीएल की ओर से जारी बयान में कहा गया, “सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने ब्रायडन कार्स की जगह वियान मुल्डर को IPL 2025 के लिए अपनी टीम में शामिल किया है. कार्स चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. उनके स्थान पर ऑलराउंडर मुल्डर को 75 लाख रुपये में टीम से जोड़ा गया है.”
SRH अपने IPL 2025 अभियान की शुरुआत 23 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले से करेगी.
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का पूरा शेड्यूल – IPL 2025

-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

