अक्षय कुमार
Kesari Chapter 2 Teaser: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार एक बार फिर पर्दे पर देशभक्ति की अनोखी दास्तान सुनाने जा रहे हैं. 2019 की फिल्म केसरी की सक्सेस के बाद अब वे फिल्म के सीक्वल केसरी चैप्टर 2 के जरिए फैंस का दिल जीतने वाले हैं. पहली फिल्म में सारागढ़ी में हुए ऐतिहासिक युद्ध की सच्ची कहानी दिखाई गई थी जिसमें 21 बहादुर सिखों ने अंग्रेजों से जंग लड़ा था. अक्षय को बहादुर हवलदार ईशर सिंह के रोल में देखा गया था. लेकिन इस बार वो फिल्म के दूसरे पार्ट में सी शंकरन नायर का दमदार किरदार निभाएंगे. उनकी इस शानदार फिल्म का रोंगटे खड़े कर देने वाला टीजर भी सामने आ गया है. आपको बता दें कि केसरी चैप्टर-2 जलियांवाला बाग हत्याकांड की अनसुनी कहानी पर आधारित है.
रोंगटे खड़े कर देखा ‘केसरी चैप्टर 2’ का टीजर
अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ का टीजर जारी किया है. जिसमें शुरुआत एक ब्लैक स्क्रीन के साथ कुछ डायलॉग्स से होती है. जिसके बैकग्राउंड में गोलियों की गूंज, बच्चों की चीखें और बढ़ता तनाव एक ऐसा माहौल बनाते हैं जो दर्शकों को आगे के सीन के लिए एक्साइट करते हैं. इसके बार अमृतसर के गोल्डन टेंपल के साथ साल 1919 की झलक दिखाई जाती है जहां अक्षय कुमार मत्था टेकते नजर आते हैं. इसके बाद वे वकील की यूनिफॉर्म पहने कोर्ट में दिखाई देते हैं. 1 मिनट 39 सेकेंड के इस टीजर में शुरुआत के 30 सेकेंड में उस भयावह हत्याकांज की सिर्फ आवाज सुनाई देती है जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.
View this post on Instagram
‘किताब द केस दैट शुक द एम्पायर’ पर बेस्ट है केसरी चैप्टर-2
अक्षय कुमार केसरी चैप्टर-2 में सर सी. शंकरन नायर का रोल निभाएंगे जो एक निडर वकील हैं. उन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद ब्रिटिश साम्राज्य से लोहा लेने की हिम्मत की थी. टीजर में एक डायलॉग है ये मत भूलो कि तुम अभी भी ब्रिटिश साम्राज्य के गुलाम हो. केसरी चैप्टर-2 पुष्पा पलात और रघु पलात की लिखी किताब द केस दैट शुक द एम्पायर पर आधारित है.
ये भी पढ़ें: सुनील शेट्टी बने नाना, बेटी अथिया शेट्टी और दामाद केएल राहुल के घर आई नन्ही परी, कपल ने इंस्टाग्राम पर दी खुशखबरी
कब रिलीज होगी फिल्म?
‘केसरी चैप्टर- 2’ की रिलीज डेट पहले ही अनाउंस हो चुकी है. करण सिंह त्यागी के डायरेक्शन और धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी ये फिल्म 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. अक्षय कुमार के अलावा फिल्म में एक्ट्रेस अनन्या पांडे और आर माधवन भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे. अभी फिल्म का पहला एसेट यानी टीजर रिलीज किया गया है और अगले दो हफ्ते में ट्रेलर और इसके गाने भी सामने आएंगे, तब पता चलेगा कि ‘केसरी 2’ की कहानी में क्या वाकई वो दम है? जो करण जौहर दावा कर रहे हैं कि ये उनके लिए धर्मा की अब तक की सबसे प्राउडेस्ट फिल्म है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
