Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

MP News: ग्वालियर में युवक ने सीएम से लगाई मदद की गुहार, बोला- पत्नी के बॉयफ्रेंड से है जान का खतरा

MP News: ग्वालियर में अमित कुमार सेन ने सीएम से मदद मांगी. उसने कहा कि पत्नी के प्रेमी से जान को खतरा है. पत्नी लिव-इन में रह रही है और पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप है.

MP News, Amit Kumar Sen, Gwalior News

MP News: ग्वालियर में एक युवक ने अपनी जान बचाने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव से गुहार लगाई है. अमित कुमार सेन नाम के व्यक्ति ने दावा किया कि उसकी पत्नी के कई प्रेमी हैं. अब वह एक प्रेमी के साथ रह रही है. अमित का कहना है कि उसने इसका विरोध किया तो पत्नी के प्रेमी ने उसे जान से मारने की धमकी दी.

अमित ग्वालियर के मेंहदी वाला सैय्यद इलाके में रहता है. उसने बताया कि शादी के बाद भी पत्नी का दूसरों से संपर्क था. अभी वह राहुल बाथम नाम के शख्स के साथ लिव-इन में रह रही है. पत्नी अपने छोटे बेटे को भी साथ ले गई. अमित ने यह भी कहा कि उसकी पत्नी और प्रेमी ने मिलकर उसके बड़े बेटे हर्ष की हत्या कर दी.

पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

अमित ने कहा कि उसने कई बार पुलिस से शिकायत की. लेकिन पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया. हताश होकर वह फूलबाग चौराहे पर पहुंचा. वहां उसने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पोस्टर के पास धरना शुरू कर दिया. उसने सीएम से मदद मांगी. उसका कहना है कि अगर जल्द कुछ नहीं हुआ तो उसकी जान चली जाएगी. उसने मेरठ के ड्रम कांड का जिक्र भी किया.

इस मामले में जानकगंज थाने के प्रभारी ने सफाई दी. उनका कहना है कि अमित ने थाने में कोई शिकायत नहीं की. पुलिस ने कहा कि अगर पहले कोई शिकायत मिली होगी तो उसकी जांच होगी. लेकिन अमित का दावा है कि उसने बार-बार पुलिस से गुहार लगाई. फिर भी कोई मदद नहीं मिली.


ये भी पढ़ें- अदालत ने कोर्ट आदेश न मानने पर सब रजिस्ट्रार को जारी किया कारण बताओ नोटिस, 4 अप्रैल को पेशी के दिए निर्देश


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital